एक्सप्लोरर

Lemon Price: टमाटर-प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच नींबू ने दिलाई राहत, जानें- कितना है बाजार में रेट

Lemon Price: इन महंगी हो रही सब्जियों के बीच नींबू लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे रही है. बारिश के शुरू होने से नींबू की कीमत में गिरावट देखी जा रही है.

Delhi News: राजधानी दिल्ली समेत देश भर में एक बार फिर से टमाटर, अदरक-मिर्च और धनिया समेत अन्य सब्जियों की बेकाबू हो रही कीमतों से लोग परेशान हो रहे हैं. टमाटर जिसे कुछ दिनों पहले तक लोग कम से कम एक किलो खरीदते थे आज पाव किलो खरीदने से पहले यह सोच रहे हैं कि क्या वाकई में आज के खाने में टमाटर की जरूरत है. वहीं अदरक-मिर्च और धनिया की बात करें तो अगर घर मे कोई खास मौका न ही तो शायद ही कोई 100 ग्राम से ज्यादा खरीदने को सोचे. इन सब की वजह है, इनकी कीमतों के आसमान छूना. बात करें अन्य सब्जियों की तो दिल्ली की मंडी में 50-60 रुपये से नीचे कोई भी सब्जी नहीं बिक रही है. हालांकि इन महंगी हो रही सब्जियों के बीच नींबू लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे रही है. बारिश के शुरू होने से नींबू की कीमत में गिरावट देखी जा रही है.

बेमौसम बारिश और अत्यधिक गर्मी से फसलों को हुआ नुकसान
सब्जियों की कीमत क्यों बढ़ रही है, और कब तक लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है? इसकी जानकारी लेने एबीपी लाईव की टीम पश्चिमी दिल्ली के सबसे बड़े सब्जी मंडी केशोपुर में पहूंची. जहां सब्जियों के थोक विक्रेताओं ने बताया कि, कहीं बारिश तो कहीं बहुत ज्यादा गर्मी के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है. जिस कारण अभी मांग के अनुसार दिल्ली की मंडियों में सब्जियां नहीं पहुंच रही है. जिसका भी असर सब्जियों की कीमत पर पड़ा है. उन्होंने बताया कि जब तक नई फसल नहीं आती है तब तक कीमते ऐसी ही रहेगी.

मांग के अनुसार नहीं है सप्लाई
बात करें मिर्च-टमाटर और धनिया की तो ये अभी दूसरे राज्यों से दिल्ली में आ रहे हैं. जहां पैदावार बहुत अच्छी नहीं होने के कारण मांग के अनुसार सप्लाई नहीं हो पा रही है. वहीं दूर से आने के कारण ट्रांसपोर्टेशन कोस्ट भी बढ़ जाता है. जिसका असर सीधे तौर पर इनकी कीमतों पर पड़ता है. सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि महीने भर में अदरक की नई फसल बाजारों में पहुंच जाएगी, जिसके बाद आसमान छूती अदरक की कीमत में कमी आएगी. हालांकि इन सबके बीच नीबूं पहले की तुलना में 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक सस्ती बिक रही है. जो बाजारों में महंगी बिक रही सब्जियों के बीच एकमात्र सस्ती है.

पहले और वर्तमान कीमतों में है इतना अंतर
अगर बात करें पहले और अभी की कीमतों की तो बाजारों में कीमतें कुछ इस प्रकार हैं...

               पहले              अब

मिर्ची      30-40/kg      70-80/kg
धनिया    40- 50/kg    120/kg
अदरक   200-220/kg  280/kg
मिर्ची      40-50/kg      80/kg
टमाटर    90-100/kg   100-150
नींबू       70-80/kg    40-50/kg

मंडी के थोक विक्रेताओं के अनुसार, अभी इनकी कीमत ऐसे ही बने रहने की संभावना है, और फिलहाल लोगों को इससे राहत मिलती नहीं नजर आ रही है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget