एक्सप्लोरर

Delhi Weather and Pollution Today: दिल्ली में गिरा पारा, लगातार ठंड में इजाफा जारी, प्रदूषण फिर से 'गंभीर' स्तर पर

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर पड़ रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली में भी लगातार ठंड में इजाफा होगा. इस बीच नवंबर महीने में शीतलहर की संभावना नहीं है.

Delhi Weather and Pollution Update Today: दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव दिख रहा है और इस साल सर्दी के सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं आज यानी शुक्रवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दूसरी तरफ कोहरा भी छाना शुरू हो गया है. आने वाले दिनों में भी कोहरा और धूंध के छाए रहने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिनों में पारा और तेजी के साथ गिरेगा, जिससे ठंड तो बढ़ेगी ही मौसम में भी काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा. आज आंशिक रुप से बादल भी छाए रहेंगे. कोहरा और बादल की वजह से दृश्यता में कमी होगी. हालांकि बाद में मौसम थोड़ा साफ होगा. हवाएं 10 से 15 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर पड़ रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली में भी लगातार ठंड में इजाफा होगा. इस बीच नवंबर महीने में शीतलहर की संभावना नहीं है. लेकिन दिसंबर में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरा अनुमान है. बताया जा रहा है कि इस साल रिकार्डतोड़ गर्मी और बारिश के बाद रिकार्ड तोड़ ठंड भी पड़ सकते हैं.

दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अभी सुधार के बहुत कम आसार दिख रहे हैं. आज भी वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर पर है. दिल्ली में एक्यूआई 419 दर्ज किया गया है. जबकि पीएम2.5 अपने मानक से ज्यादा 425.11 घनमीटर है, जो दिल्लीवासियों के लिए कहीं से ठीक नहीं है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है. ऐसे में प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:-

केंद्र के इस फैसले को Amarinder Singh का समर्थन, विधानसभा में किया पंजाब सरकार का विरोध

Rajasthan: अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में जल्द विस्तार होने की संभावना, 15 नवंबर को दिलाई जा सकती है कुछ विधायकों को मंत्री पद की शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस की दो टूक, कहा- न कोई परमिशन मांगी गई, न हमने दी, धारा 163 लागू
संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस की दो टूक, कहा- न कोई परमिशन मांगी गई, न हमने दी, धारा 163 लागू
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
जंतर-मंतर का आंदोलन आज 7 बजे खत्म हो जाएगा ? दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर, आया बयान
जंतर-मंतर का आंदोलन आज 7 बजे खत्म हो जाएगा ? दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर, आया बयान
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget