एक्सप्लोरर

Hijab Controversy: दिल्ली पहुंचा कर्नाटक हिजाब विवाद, डीयू छात्र संगठन ने प्रतिबंधों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Karnataka hijab controversy:कर्नाटक के उडुपी में हिजाब विवाद अब दिल्ली तक आ गया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया.

Hijab controversy News: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में एक छात्र संगठन ने कर्नाटक में उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में हिजाब प्रतिबंधों के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया. ‘मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन’ ने दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर (North Campus) में कला संकाय (Art Faculty) के बाहर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन में 50 छात्र शामिल हुए, जिनमें हिजाब पहनकर महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया.

उधर कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High court)के सिंगल जज ने बुधवार को इस मामले को चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी के पास इस राय के साथ भेज दिया कि चीफ जस्टिस मामले पर गौर करने के लिए बड़ी पीठ के गठन का फैसला कर सकते हैं. कक्षाओं में हिजाब को लेकर प्रतिबंध के खिलाफ कुछ याचिकाओं पर मंगलवार से सुनवाई कर रहे जज जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित ने कहा कि पर्सनल लॉ के कुछ पहलुओं के मद्देनजर ये मामले बुनियादी महत्व के कुछ संवैधानिक प्रश्नों को उठाते हैं.

AIMIM और जमीअत-उलेमा-ए-हिंद ने दी प्रतिक्रिया
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था 'मैं प्रार्थना करता हूं कि हिजाब पहनने के अपने अधिकार के लिए लड़ रही हमारी बहनें अपनी लड़ाई में सफल हों. कर्नाटक में संविधान की धारा 15, 19 और 21 का उल्लंघन किया जा रहा है. मैं कर्नाटक की भाजपा सरकार के इस फैसले की निंदा करता हूं.'

वहीं हिजाब मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कों ने एक लड़की को घेर लिया है और धार्मिक नारे लगा रहे हैं. इसके जवाब में लड़की ने भी धार्मिक नारा लगाया. जमीअत-उलेमा-ए-हिंद (Jamiat Ulama-i-Hind) ने   वायरल वीडियो में धार्मिक नारा लगाने वाली लड़की को 5 लाख रुपये देने का एलान किया है.  

क्या है मामला?
उडुपी, शिवमोगा, बागलकोट समेत कर्नाटक के अन्य हिस्सों में कुछ शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को हिजाब के समर्थन और विरोध में प्रदर्शनों के बाद तनाव व्याप्त हो गया था, जिसके कारण पुलिस तथा प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा. यह मुद्दा जनवरी में उडुपी के एक सरकारी महाविद्यालय में शुरू हुआ था, जहां छह छात्राएं ड्रेस कोड का उल्लंघन कर हिजाब पहनकर क्लास में आईं थीं. इसके बाद इसी तरह के मामले कुंडापुर और बिंदूर के कुछ अन्य कॉलेजों में भी आए. 

बेलगावी के रामदुर्ग महाविद्यालय और हासन, चिक्कमंगलुरु और शिवमोगा में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब या भगवा शॉल के साथ छात्र-छात्राओं के आने की घटनाएं और बन्नीमंतपा (मैसूर) में हिजाब के पक्ष में लड़कियों के एक समूह के प्रदर्शन करने की खबरें सामने आई हैं.

Hijab Controversy: कर्नाटक की हिजाब वाली लड़की को मिलेगा 5 लाख का इनाम, संगठन जमीअत-उलेमा-ए-हिंद के Mahmood Madani का एलान

Delhi Rain: दिल्ली में बरसात ने बढ़ाई ठंडक, कई इलाकों में जमकर बरसे बादल, NCR में यहां बारिश के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News LIVE: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा- 'सफदरजंग हॉस्पिटल नहीं जेल, अब पूरे देश में यात्रा निकलेगी'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा- 'सफदरजंग हॉस्पिटल नहीं जेल, अब पूरे देश में यात्रा निकलेगी'
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget