एक्सप्लोरर

Delhi Lok Sabha Elections: 'जब ये दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डाल सकते हैं तो...', कन्हैया कुमार का बीजेपी पर निशाना

Lok Sabha Elections: उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये दिल्ली में CM को पकड़कर जेल में डाल देते हैं और मुझे छोड़े हुए हैं?

Kanhaiya Kumar Attack on BJP: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर मैंने कुछ गलती की है तो बाहर रहकर दो-दो बार चुनाव कैसे लड़ रहा हूं?

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, ''बीजेपी के लोग ही मेरे खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं. हम कहते हैं उन्हें करने दीजिए क्योंकि जब वो बोलते हैं तो खुद ही लोगों के मन में एक सवाल आता है कि अगर सांसद महोदय सच बोल रहे हैं. अगर इसने गलती की है. अगर इसने देश के खिलाफ कुछ बोला है तो ये दो-दो बार चुनाव कैसे लड़ रहा है?

कन्हैया कुमार का बीजेपी पर तीखा हमला

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने आग कहा, ''ये दिल्ली में मुख्यमंत्री को पकड़कर जेल में डाल देते हैं और मुझे छोड़े हुए हैं? लोग आंख में आंख डालकर ये सवाल पूछ रहे हैं. मुख्यमंत्रियों को जेलों में डालने वाले आख़िर मुझे जेल में क्यों नहीं रख पाए?

कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी के बीच मुकाबला

बता दें कि बीजेपी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट से कन्हैया कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर पूर्वांचल कार्ड ने चुनावी मुकाबले को बेहद ही दिलचस्प बना दिया है. इससे पहले साल 2019 में कन्हैया कुमार ने भाकपा के टिकट पर बिहार के बेगुसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें इस चुनाव में बीजेपी नेता गिरिराज सिंह से हार का सामना करना पड़ा था.

दिल्ली में लोकसभा का चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर लड़ रहे हैं. इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर यहां चुनाव लड़ रही है. दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं. यहां सभी सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें:

Delhi: BJP नेता वीरेंद्र सचदेवा का अरविंद केजरीवाल पर हमला, कहा- 'जमानत पर छूटे, सचिवालय में जाकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget