एक्सप्लोरर

Delhi: BJP नेता वीरेंद्र सचदेवा का अरविंद केजरीवाल पर हमला, कहा- 'जमानत पर छूटे, सचिवालय में जाकर...'

Virendra Sachdeva on Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने तंज करते हुए कहा है कि वह जमानत पर रिहा हैं और वह सचिवालय नहीं जा सकते.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को चुनाव प्रचार के लिए जमानत मिलने के बाद शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने उनपर निशाना साधा है. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''50 हज़ार के मुचलके पर छुटे अरविंद केजरीवाल दिल्ली सचिवालय में घुस के दिखाइए, एक फाइल साइन कर के दिखाइए. आपको अंतरिम जमानत मिली है.'' 

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में नकली दवाएं आपकी सोच ने दी. शराब का घोटाला और भ्रष्टचार आपने किया है. दिल्ली की 7 सीटों पर कमल खिलेगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 4 टॉप लीडर जेल गए. वह टॉप लीडर नहीं बल्कि भ्रष्टाचारी हैं. 

कैसे सीएम है जो सचिवालय नहीं जा सकते - सचदेवा
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 50 हजार के मुचलके पर रिहा हुए हैं. वह एक फाइल पर साइन नहीं कर सकते और न ही सचिवालय में दाखिल हो सकते हैं. उनसे इस तरह की ही बयानबाजी की ही उम्मीद कर सकते हैं. दिल्ली को ठगने और लूटने का काम किया है. इसलिए पैरोल पर छूटे केजरीवाल ये सोचें कि  1 जून के बाद क्या होना है.''

सचदेवा ने आगे कहा, ''सीएम केजरीवाल द्वारा इस्तीफा देने का कारण केवल राजमोह है क्योंकि उनमें जरा सी गैरत होती और आंखों में शर्म होती तो इस्तीफा दे देते. वह किस तरह के सीएम हैं जो एक फाइल साइन नहीं कर सकते और सचिवालय में दाखिल नहीं हो सकते.''

रिहाई के बाद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा जमकर निशाना
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से रिहा होने के बाद आज (11 मई) को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाते हुए कहा, ''पीएम मोदी ने एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और शिवराज  सिंह चौहान जैसे नेताओं की राजनीति खत्म कर दी. तीसरी बार सरकार बनाने के बाद अगला नंबर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का होगा.''

ये भी पढ़ें- Cyber Crime: शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने के नाम पर 44 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार

 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
Delhi Traffic Advisory: आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट
आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget