एक्सप्लोरर

काला जठेड़ी गैंग के दो शूटर्स के साथ पुलिस का एनकाउंटर, पैर में मारी गोली

Kala Jatheri Gang: कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. लेकिन बाहर उसका गैंग एक्टिव है. उसके कई गुर्गों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

काला जठेड़ी गैंग के दो शूटर्स को द्वारका पुलिस ने गोली मारी है. दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया. दिल्ली पुलिस ने सोमवार (17 मार्च) को इसकी जानकारी दी. द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ मुठभेड़ हुई. बदमाशों के नाम मोहित शूटर और मनीष उर्फ हाथी हैं जिन्होंने पुलिस पार्टी के रोकने के बाद उन पर फायरिंग की थी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल किया.

कौन है काला जठेड़ी?

काला जठेड़ी का असली नाम संदीप है. उसके खिलाफ दिल्ली में 15 मामले दर्ज हैं. इसमें हत्या और जबरन वसूली जैसे अन्य अपराध शामिल हैं. पंजाब और हरियाणा में भी कई मामलों ये वांछित था. साल 2020 में जठेड़ी हरियाणा पुलिस की हिरासत से भाग गया था. छह महीने की तलाशी के बाद उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूपी के सहारनपुर जिले से उसे पकड़ा था.

काला जठेड़ी कितना कुख्यात गैंगस्टर है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उसके गैंग में 200 से ज्यादा शूटर्स रहे हैं. इस गिरोह के कुछ बदमाश विदेश में भी बैठे हैं. जठेड़ी पर सात लाख का इनाम था. राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस को जठेड़ी की तलाश थी. 

रात को इनकाउंटर में चार गिरफ्तार

इससे पहले भी पुलिस ने रात को एनकाउंटर में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा, "डीसीपी साउथ ईस्ट दिल्ली के बदरपुर सब-डिविजन की टीम ने 4 अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार. खुफ़िया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने अपराधियों की गाड़ी के पहिए में गोली मार कर अपराधियों को धर दबोचा. बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे अपराधी. अवैध पिस्तौल, 2 कारतूस व एक कार बरामद."

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में जानकारी दी, "रात में पुलिस और अपराधियों की सड़क पर मुठभेड़ हुई. खुफिया सूत्रों से सूचना मिली कि अपराधी अवैध हथियारों सहित कार से नाला रोड अपर्ण विहार की ओर आ रहे हैं."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शहजाद पूनावाला का पोस्ट वायरल, BJP की कर डाली तारीफ
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शहजाद पूनावाला का पोस्ट वायरल, BJP की कर डाली तारीफ
हत्या के दोषी ने जेल से बाहर आकर किया एक और कत्ल! ली मासूम की जान
हत्या के दोषी ने जेल से बाहर आकर किया एक और कत्ल! ली मासूम की जान

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget