एक्सप्लोरर

JNUSU Result: छात्र संघ चुनाव से पहले रद्द हुआ लेफ्ट पैनल के जनरल सेक्रेटरी का नामांकन, आज घोषित होंगे नतीजे

JNU Election Result: सेंट्रल पैनल के लिए लेफ्ट की दावेदार स्वाति सिंह महासचिव पद के लिए दोबारा नामांकन और चुनाव की मांग को लेकर 32 घंटे से अधिक समय से भूख हड़ताल पर हैं. फिलहाल वोटों की गिनती जारी है.

Delhi News: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शुक्रवार (22 मार्च) को हुए छात्रसंघ चुनाव में बंपर मतदान हुआ. मतदाताओं के जागरूक होने के कारण करीब 73 फीसदी वोटिंग हुई. पिछली बार के मुकाबले यह लगभग पांच फीसदी अधिक है. छात्र संघ चुनाव के नतीजे रविवार (24 मार्च) को रात नौ बजे घोषित किए जाएंगे. नतीजों का ऐलान विश्वविद्यालय की चुनाव समिति द्वारा की जाएगा. 

जेएनयूएसयू के केंद्रीय पैनल के चार पदों के लिए 19 उम्मीदवार और स्कूल काउंसलर के लिए 42 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिनमें से सात उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए लड़ाई लड़ी. वहीं केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव के पद शामिल हैं. फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में कोई स्पष्ट विजेता नहीं दिख रहा है.

स्वाति सिंह ने की दोबारा चुनाव की मांग
वहीं सेंट्रल पैनल के लिए लेफ्ट की चौथी दावेदार स्वाति सिंह जेएनयूएसयू महासचिव पद के लिए दोबारा नामांकन और दोबारा चुनाव की मांग को लेकर 32 घंटे से अधिक समय से भूख हड़ताल पर हैं. एबीवीपी द्वारा विश्वविद्यालय के शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में चुनौती दिए जाने के बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था. जेएनयूएसयू चुनाव के लिए आइसा, स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (SFI), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) और ऑल इंडिया आल स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने मिल कर लेफ्ट गठबंधन बनाया है.

वोटों की गिनती जारी
अध्यक्ष पद पर आइसा के धनंजय, उपाध्यक्ष पद पर एसफआइ के अविजीत घोष, संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद साजिद वोटों की गिनती में आगे चल रहे हैं. वहीं सेंट्रल पैनल के लिए लेफ्ट की चौथी प्रत्याशी स्वाति सिंह की उम्मीदवारी रद होने पर लेफ्ट गठबंधन ने बिरसा आंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (BAPSA) की सचिव प्रत्याशी प्रियांशी आर्या को समर्थन दे दिया. वहीं एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर उमेश चंद्र अजमीरा, उपाध्यक्ष पर दीपिका शर्मा, सचिव पर अर्जुन आनंद और संयुक्त सचिव पर गोविंद दांगी को उतारा हैं. 

बापसा ने अध्यक्ष के लिए विश्वजीत मिंजी, उपाध्यक्ष पर मोहम्मद अनस और संयुक्त सचिव पर रूपक कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया था. एनएसयूआइ ने अध्यक्ष पर जुनैद रजा और सचिव पद पर फरीन जैदी को उतारा. सीआरजेडी से अफरोज आलम, समाजवादी छात्र सभा से आराधना यादव और दिशा छात्र संगठन से सार्थक नायक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे. जेएनयूएसयू चुनाव समिति फिलहाल वोटों का मिलान कर रही है और नतीजे आज आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- AAP Protest: घर जाने से रोकने पर दिल्ली पुलिस पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- 'मोदी जी...,  AAP कार्यकर्ताओं को मार दो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget