एक्सप्लोरर

JNUSU Election 2024: एबीवीपी ने की संभावित प्रत्याशियों की घोषणा, हॉस्टल टू हॉस्टल कैंपेन शुरु

JNUSU Election: 22 मार्च को जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के अलावा 42 काउंसलर के लिए चुनाव होगा. 

JNU News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अब पूरी तरह से चुनावी मोड़ में आ चुकी है. एक तरफ सभी राजनैतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं और अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर प्रचार-प्रसार में लग गए हैं, तो दूसरी तरफ इस महीने जेएनयू छात्र संघ का भी चुनाव होना है. जिसके लिए विभिन्न राजनैतिक दलों से सम्बद्ध छात्र संघों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है. 

मार्च महीने की 22 तारीख को होने वाले जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने संभावित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. एबीवीपी की तरफ से इस बार अर्जुन आनंद, उमेशचंद्र अजमीरा, गोविंद डांगी, मंजुल पवार, काव्या पाल, मेधा सिंह, दीपिका शर्मा, उन्नति पंजीकर, ए. एस. स्टालिन, कनिष्क गौर, अभिषेक सिंह, आकाश कुमार रवानी को मैदान में उतारा गया है. 

आगे इन्हीं नामों में से जेएनयूएसयू सेन्ट्रल पैनल के लिए अंतिम चार नाम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव पद के लिए तय होंगे. एबीवीपी के कार्यकर्ता अलग-अलग समूहों में हॉस्टल टू हॉस्टल और क्लास टू क्लास कैंपेन के माध्यम से प्रत्येक छात्र तक पहुंच रहें है और विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रहित में किए गए पिछले 5 वर्ष के सकारात्मक कार्यों से उन्हें अवगत करा रहे हैं.

ABVP का प्री-कैंपेन शुरू 

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के अलावा 42 काउंसलर के लिए चुनाव होने हैं. इन 42 काउंसलरों का चुनाव 16 स्कूलों और एक स्पेशल कंबाइंड सेंटर में संपन्न होंगे. आज चुनाव नामांकन की अंतिम तिथि थी. वहीं, कल नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है. 

22 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अभी से अपना प्री-कैंपेन शुरू कर दिया है. चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए एबीवीपी जेएनयू के सभी हॉस्टल्स और स्कूल्स में व्यापक स्तर पर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर रही है एवं विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यो को उन तक पहुंचा रही है.

 ABVP जल्द जारी करेगी अपना घोषणा-पत्र

एबीवीपी जेएनयू के मंत्री विकास पटेल ने कहा कि जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरी तरह तैयार है. हम छात्रों के बीच से मुद्दों की समझ रखने वाले संभावित जेएनयूएसयू प्रत्याशियों के माध्यम से ABVP का स्टूडेंट सेन्ट्रिक एजेंडा जेएनयू के छात्रों के बीच रखेंगे. छात्र-छात्राओं से संवाद के आधार पर शीघ्र ही जिम्मेदार तथा प्रभावी जेएनयूएसयू के लिए ABVP अपना घोषणापत्र जारी करेगी.  

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'वंदे मातरम बिल मुसलमानों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार'
मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'वंदे मातरम बिल मुसलमानों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार'
किसान नेताओं की मांग सरकार ने मानी, आगे बढ़ेगा आंदोलन? सरवन सिंह पंधेर ने बताया
किसान नेताओं की मांग सरकार ने मानी, आगे बढ़ेगा आंदोलन? सरवन सिंह पंधेर ने बताया

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget