एक्सप्लोरर

एक साथ दो डिग्री हासिल करने की राह होगी आसान, यूजीसी ने जारी की गाइडलाइन

छात्रों के लिए एक साथ दो डिग्री हासिल करने के मुद्दे का अब समाधान निकल सकता है. यूजीसी ने इसके लिए विश्वविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. गत वर्ष भी यूजीसी ने इस बारे में गाइडलाइन जारी किया था.

UGC : अक्सर छात्रों में 2 डिग्री लेने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है. वैसे नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद छात्रों के एक साथ दो डिग्री हासिल करने की दिशा में एक नई राह दिखने लगी है. अब यूजीसी की ओर से विश्वविद्यालयों को दिशा-निर्देश दिया गया है कि विश्वविद्यालय ऐसी व्यवस्था को विकसित करें, जिसके माध्यम से छात्र एक साथ दो डिग्री की पढ़ाई पूरी कर सकें. टीसी, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, प्रमाण पत्र उसमें बाधक न बने. पिछले वर्ष अप्रैल में भी 2 डिग्री को लेकर यूजीसी ने गाइडलाइन जारी किया था, जिसमें निर्धारित नियमों के अनुसार दो डिग्री की पढ़ाई पूरी करने की व्यवस्था बताई गई थी. 

माइग्रेशन सर्टिफिकेट और टीसी सबसे ज्यादा बनता है बाधक

छात्र के विश्वविद्यालय में नियमित कोर्स में दाखिले के समय पिछली कक्षाओं के पास होने का प्रमाण-पत्र, टीसी, व माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होता है , जिसके बाद छात्र आवश्यकता अनुसार अन्य डिग्री के लिए किसी दूसरे विश्वविद्यालय या मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर सकता है.  इसी को ध्यान में रखते हुए यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय को एक ऐसी व्यवस्था तय करनी होगी, जिसमें छात्र के 2 डिग्री की पढ़ाई पूरी करने में ऐसे प्रमाण-पत्र को जमा करना बाधक नहीं बने. छात्रों के भविष्य का खयाल रखते हुए टीसी, माइग्रेशन सर्टिफिकेट को जमा करने के लिए उन्हें बाध्य न किया जाए.

पिछले साल अप्रैल में जारी किए गए थे दिशा-निर्देश

बीते वर्ष अप्रैल माह में 2 कोर्स की पढ़ाई एक साथ पूरी करने को लेकर छात्रों के लिए यूजीसी की ओर से दिशा- निर्देश जारी किया गया था जिसमें निम्नलिखित बातें प्रमुख तौर पर सामने आई थीं :-


- पीएचडी ,एमफिल  को छोड़कर छात्र एक साथ कोई भी दो एकेडमिक कोर्स की पढ़ाई पूरा कर सकते हैं .

- विश्वविद्यालय की अनुमति पर एक कोर्स ऑनलाइन मोड या दूसरा कोर्स फिजिकल मोड में रह सकता है .

- पीएचडी , एमफिल को छोड़कर यूजी पीजी कोर्स की पढ़ाई छात्र कर सकता है, जिसमें एक साथ 2 डिग्री भी स्वीकार होगी.

- यूजी पीजी कोर्स के लिए एक ही विश्वविद्यालय से 2 डिग्री की पढ़ाई पूरी की जा सकती है.

- एकेडमिक कोर्स के अलावा डिप्लोमा /डिग्री भी प्राप्त किया जा सकता है.

- इन सब में विश्वविद्यालय की अनुमति आवश्यक होगी क्योंकि उनके अनुसार ही कोर्स की परीक्षा व नियमित कक्षाएं का समय निर्धारित किया जा सकेगा. 

अब देखना होगा कि यूजीसी के इस दिशा-निर्देश के बाद विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों के 2 डिग्री को लेकर प्रमाण-पत्र जमा करने के सही व्यवस्था का स्पष्ट निर्णय कब तक सामने आता है.

ये भी पढ़ें :- RPF में कांस्टेबल बनने का मौका, 19800 पदों के लिए निकली भर्तियां, जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget