एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे की पार्टी के शामिल होने पर संशय, सामने आई वजह

INDIA Alliance Meeting: कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए उद्धव ठाकरे की पार्टी को न्योता तो दिया है. लेकिन वक्त कम होने की वजह से इसमें पार्टी के नेता के शामिल होने पर संशय है.

19 जुलाई को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद या नेता होंगे शामिल इसको लेकर संशय बना हुआ है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की तरफ से उनको न्योता जरूर दिया गया लेकिन वक्त कम होने के चलते फिलहाल ना तो उद्धव ठाकरे और ना ही संजय राउत इस बैठक में शामिल होंगे.

बैठक को कुछ दिन बाद किया जाता, उद्धव गुट ने कहा- सूत्र

हालांकि सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से ये जरूर कहा गया है कि अगर इस बैठक को कुछ दिनों बाद किया जाता है तो वह इसमें शामिल हो सकते हैं. या फिर अगर मुमकिन होगा तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी शामिल होने पर विचार किया जा सकता है. 

21 जुलाई से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र

बता दें कि संसद का सत्र 21 जुलाई से शुरू होना है. इससे पहले 19 जुलाई को इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में मानसूत्र सत्र के दौरान साझा रणनीति पर चर्चा होनी है. यह बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर होगी.

किन मुद्दों पर बनेगी विपक्ष की रणनीति?

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस बैठक में शामिल होने की हामी भर दी है. इस बैठक में बिहार में राज्य की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के दावे पर भी चर्चा हो सकती है. विपक्ष इन सवालों को लगातार संसद के बाहर उठा रहा है. ऐसे में संसद सत्र में सरकार के सामने विपक्ष इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की पूरी रणनीति तैयार करना चाहता है.

वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अब उनकी पार्टी आधिकारिक तौर पर इंडिया गठंबधन का हिस्सा नहीं है. उनके मुताबिक, ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए ही था.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ये अपडेट
'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल
'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget