एक्सप्लोरर

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की ये सड़कें हैं बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Independence Day 2024 News: दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लाल किले के आसपास के क्षेत्र में आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं. पैराग्लाइडर और यूएवी सहित अन्य उड़ानों पर पाबंदी है.

Delhi Traffic Advisory On Independence Day: दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्रैफिक का संचालन दुरुस्त रखने के मकसद से गुरुवार (15 अगस्त) के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. मुख्य समारोह में आमंत्रित लोगों की सुविधा और सुरक्षा कारणों से लाल किले के आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही पर प्रतिबंध हैं. दिल्ली पुलिस ने एक अगस्त को शहर में पैराग्लाइडर, यूएवी, हॉट एयर बैलून और छोटे आकार के विमान जैसे हवाई उपकरणों को उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिए हैं.

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि गुरुवार को सभी लोग गाइडलाइंस का पालन करें. घर से बाहन निकलना जरूरी है तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि रास्ते में जाम में न फंसे. 

आज ये रास्ते हैं बंद 

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि गुरुवार को नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और सुभाष मार्ग से जुड़ने वाली सड़कें, रिंग रोड पर राजघाट से आईएसबीटी तक और आउटर रिंग रोड पर आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक का रास्ता यातायात के लिए बंद रहेगा. एडवाइजरी में कहा गया है कि जिन वाहनों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के पार्किंग लेबल नहीं होंगे, वे सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कोपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और जेएल नेहरू मार्ग पर जाने से बचें. 

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक बिना लेबल वाली गाड़ियां रिंग रोड पर निजामुद्दीन खत्ता और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच के रास्ते तथा आउटर रिंग रोड पर निजामुद्दीन खत्ता से सलीमगढ़ बाईपास के रास्ते आईएसबीटी कश्मीरी गेट जाने वाले रास्ते पर जाने से बचें.

इन रास्तों पर जानें से बचें

पुराना लोहे का पुल तथा गीता कॉलोनी फ्लाइओवर पर शांति वन की ओर जाने वाला रास्ता बृहस्पतिवार को बंद रहेगा. इसमें कहा गया है कि आम जनता को कैमरा, दूरबीन, कार रिमोट नियंत्रित चाबियां, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स आदि न लाने की सलाह दी जाती है. इसने जनता से यह भी कहा कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं तथा ऐसी किसी भी वस्तु की उपस्थिति के बारे में तुरंत निकटतम पुलिसकर्मी को सूचित करें.  

ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खत्ता और वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी. बुधवार रात 12 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को जाने की अनुमति नहीं होगी. 

Delhi Weather: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सुबह हुई बारिश, जानें- अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget