एक्सप्लोरर

Delhi Crime: सवारी ने रिक्शा चालक को उतारा मौत के घाट? गर्दन पर चाकू से हमला

Rickshaw Puller Murder: पुलिस ने इस मामले में डकैटी के एंगल से इंकार किया है क्योंकि पुलिस को अनवर का मोबाइल फोन, पर्स मिल गया है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.

Delhi News: दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-13 में गुरुवार को एक 44 वर्षीय रिक्शा चालक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान अनवर सिंह के रूप में हुई है जो मुनिरका का रहने वाला था. उसकी गर्दन पर चाकू से हमला किया गया था.

'रिक्शा सवार दो लोगों पर हत्या में शामिल होने का शक'

पुलिस उपायुक्त  (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि पुलिस को गुरुवार देर रात करीब दो बजे इस चाकूबाजी की सूचना मिली थी. पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में हमें पता चला है कि रिक्शा चालक के रिक्शे में दो लोग सवार थे और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये दोनों लोग इस हत्या में शामिल थे.

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हालांकि पुलिस ने इस मामले में डकैटी के एंगल से इंकार किया है क्योंकि पुलिस को अनवर का मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान मिल गया है. पुलिस ने कहा कि अनवर का कोई सामान चोरी नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए घटना स्थल और आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, इसके अलावा आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है. द्वारका नॉर्थ थाने की पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा  302(हत्या) के तहत  केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

10वीं के दो छात्रों ने की अपने दोस्त की हत्या

वहीं एक अन्य मामले में कक्षा 10 के दो छात्रों पर कथित तौर पर अपने एक दोस्त की हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अपने दोस्त की हत्या की और फिर उसकी लाश को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया. वहीं एक जांच अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर सामने आया है कि तीनों लड़के रेलवे स्टेशन पर मारूति सुजुकि के कंटेनरों को देखने के लिए गए थे, तभी एक कंटेनर पर चढ़ने के दौरान मृतक को करंट लग गया. हालांकि मृतक के पिता के शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: MCD Mayor Election: एमसीडी मेयर चुनाव के लिए AAP प्रत्याशी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, अब BJP ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget