एक्सप्लोरर

Delhi IMD Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather: भारत मौसम विभाग के ताजा अलर्ट में बताया गया है कि दिल्ली में कहीं-कहीं बादल छाने का पूर्वानुमान है. 21 से 24 दिसंबर को बादल छाने और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. 

Delhi Weather News: ​देश की राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं का दौर जारी है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है. भारत मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट में बताया है कि 25 दिसंबर तक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार है. बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से कमी की संभावना है. 
 
हल्की बूंदाबादी की संभावना

भारत मौसम विभाग दिल्ली केंद्र के मुताबिक अगले पांच दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 19 दिसंबर को सुबह से मौसम पूरी तरह से साफ है. 20 दिसंबर को सुबह के समय आंशिक रूप से कोहरे का असर दिखेगा. दिल्ली में कहीं-कहीं बादल छाने का पूर्वानुमान है. जबकि 21 से 24 दिसंबर को बादल छाने और कोहरे का असर देखने को मिलेगा. इस दौरान छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है. कल से हवा बढ़ने की आशंका है. यानी दिल्ली में वायु प्रदूषण और कोहरे का लोगों का आने वाले दिनों में सामना करना होगा. 

भारत मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह ताजा मौसम के लिहाज से औसत तापमान है. जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है. एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जबकि अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा था.

दिल्ली में एक्यूआई खराब 
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसान मंगलवार को भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूर्आ सुबह नौ बजे 295 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है. वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी दर्ज की गई. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

ED का सम्मन जारी होने के बाद BJP नेताओं का AAP पर हमला, जानें दिल्ली के CM को लेकर किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget