एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में अवैध वीजा रैकेट गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, जाली दस्तावेज जब्त

Delhi Crime: आरोपियों के पास से 80 पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं. यह रैकेट पिछले कई सालों से विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अवैध वीजा मुहैया कराने का काम कर रहा था. ये लोगों से 6 लाख रुपये तक चार्ज करते थे

Illegal Visa Racket Gang Busted: दिल्ली की क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध वीजा का कारोबार करने वाले एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस की आड़ में इस गोरखधंधे को चला रहे थे. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान गिरीश भंडारी, हिमांशु मेहता, गगन शर्मा और रमेश आर्य के रूप में हुई है. इनके कब्जे से विभिन्न देशों के 80 पासपोर्ट व बड़ी संख्या में जाली दस्तावेज, स्टाम्प, लैपटॉप जब्त किए गए हैं. यह रैकेट पिछले कई सालों से विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अवैध वीजा मुहैया कराने का काम कर रहा था. पुलिस को शक है कि यह रैकेट अवैध वीजा पर अब तक सैकड़ों लोगों को विदेश भेज चुका है.

अमेरिका में अवैध प्रवेश के लिए 27 लाख तक वसूलते थे
स्पेशल सीपी रविंद्र यादव के मुताबिक क्राइम ब्रांच पुलिस को इस रैकेट के बारे में इनपुट मिला था. प्राप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने छापे मारी की तो पुलिस को टूर एंड ट्रेवल्स बिजनेस की आड़ में इस कारोबार को चलाये जाने का पता चला. आरोपियों के सहायक लोगों को विदेश भेजने के लिए लुभाते थे और शेंगेन वीजा के लिए न्यूनतम 6 लाख रुपए चार्ज करते थे. मैक्सिको से संयुक्त राज्य अमरीका में अवैध प्रवेश के लिए ये लोग प्रति व्यक्ति 27 लाख रुपये तक वसूलते थे.

हाई-एंड कंप्यूटर एप्लिकेशन से तैयार किए जाते थे जाली दस्तावेज
इसके लिए जाली दस्तावेजों को हाई-एंड कंप्यूटर एप्लिकेशन और एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से तैयार किया जाता था जिसके बाद जाली दस्तावेजों के आधार पर ये वीजा प्राप्त करते थे. टूरिस्ट वीजा मिलने के बाद आरोपी बोर्डिंग की सुविधा के लिए लोगों से अतिरिक्त पैसे वसूलते थे. पूछताछ से पता चला है कि इनका नेटवर्क दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और गुजरात सहित कई राज्यों में फैला हुआ है.

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गुजरात सहित कई राज्यों में फैला है नेटवर्क
हरियाणा और पंजाब से काफी लोग विदेश जाना चाहते हैं  और ये रैकेट ऐसे ही लोगों को अपना शिकार बनाता था. इनसे विभिन्न देशों के 80 पासपोर्ट, बड़ी संख्या में विभिन्न बैंकों के जाली बैंक स्टेटमेंट, बड़ी संख्या में जाली दस्तावेज, 3.5 लाख रुपए नकद, स्विफ्ट कार, पांच मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के नाम से 17 डाक टिकट, एक बाहरी और एक आंतरिक हार्ड डिस्क जिसमें विभिन्न जाली रसीदें हैं, बरामद की गई हैं. इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें:

AAP ने पुलिसकर्मी पर लगाया मनीष सिसोदिया से बदसलूकी का आरोप, अब दिल्ली पुलिस ने कही ये बात

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'वंदे मातरम बिल मुसलमानों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार'
मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'वंदे मातरम बिल मुसलमानों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार'
किसान नेताओं की मांग सरकार ने मानी, आगे बढ़ेगा आंदोलन? सरवन सिंह पंधेर ने बताया
किसान नेताओं की मांग सरकार ने मानी, आगे बढ़ेगा आंदोलन? सरवन सिंह पंधेर ने बताया

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget