एक्सप्लोरर

IIT Delhi New Course: अगले साल Artificial Intelligence में एमटेक शुरू करेगा आईआईटी दिल्ली, जानें पूरी डिटेल

IIT Delhi New Course: आईआईटी दिल्ली अगले साल से एक नया कोर्स शुरू करने जा रहा है. छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एम टेक की डिग्री ले सकेंगे.

IIT Delhi New Course: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) में दिलचस्पी रखनेवाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. अगले साल छात्र आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) से एम टेक की पढ़ाई कर सकेंगे. आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) पर वैश्विक मानकों के अनुरूप आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है. आईआईटी दिल्ली के सभी प्रमुख शैक्षिक निर्णय लेने वाली संस्था 'सीनेट' ने यहां आईआईटी में प्रस्तावित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए पाठ्यक्रम को मंजूरी दे दी है.

IIT Delhi शुरू करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एम टेक

ये कार्यक्रम मशीन इंटेलिजेंस और डेटा साइंस पर आधारित होगा. इसके लिए आईआईटी दिल्ली का स्कूल आफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विशेष पाठ्यक्रम पर आधारित एम टेक कोर्स शुरू किया जा रहा है. पाठ्यक्रम जुलाई 2022 में शुरू किया जा सकता है. विज्ञान या इंजीनियरिंग के ग्रेजुएट छात्र इस एम टेक कोर्स में दाखिला ले सकेंगे. आईआईटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पाठ्यक्रम की यह दूसरी डिग्री है. यहां पहले से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पीएचडी का विकल्प उपलब्ध है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए पाठ्यक्रम को मिली मंजूरी

आईआईटी स्थित इस स्कूल के संस्थापक प्रमुख प्रोफेसर मौसम ने कहा, "हमारे पीएचडी कार्यक्रम ने अपने पहले वर्ष में काफी रुचि हासिल की है. पिछली बार एससीएआई में शामिल होने वाले पीएचडी छात्रों की सफलता दर 90 फीसदी थी. यह आम तौर हमारे जैसे युवा अकादमिक इकाई के लिए असाधारण है क्योंकि छात्र आम तौर पर पहले से स्थापित शैक्षणिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन उन्होंने हमें चुना." आईआईटी दिल्ली के मुताबिक कार्यक्रम में नामांकित छात्र उद्योग से संबंधित एआई समस्याओं पर काम करेंगे. आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर वी रामगोपाल राव का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों को उद्योगिक संस्थानों, गैर-लाभकारी और सरकारी संगठनों सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करना चाहिए.

इसके अलावा आईआईटी दिल्ली स्कूली छात्रों के बीच कंप्यूटर की रुचि को बढ़ाने का काम करेगा. आईआईटी दिल्ली बताएगा स्प्रिंग्स और अणु में क्या समानता है, हम कंप्यूटर को माइक्रोस्कोप के रूप में कैसे उपयोग कर सकते हैं, क्या कंप्यूटर को इंसानी दिमाग की तरह तेज बनाया जा सकता है, क्या कंप्यूटर मानव मस्तिष्क को हरा सकते हैं. आईआईटी दिल्ली इसके लिए अब स्कूली छात्रों के लिए ऐसे तमाम प्रश्नों के जवाब लेकर सामने आ रहा है. ऐसे कई सवालों के जवाब आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसरों की तरफ से स्कूली छात्रों के लिए संस्थान की अकादमिक आउटरीच पहल 'साइटेक स्पिन्स' के तहत आयोजित होने वाले एक इंटरेक्शन सत्र के साथ दूसरे लेक्चर के दौरान दिए जाएंगे.

Aryan Khan Drugs Case: NCB की विजिलेंस टीम पहुंची मुंबई, समीर वानखेड़े पर वसूली के लगे आरोपों की करेगी जांच

Aryan Khan Case: नवाब मलिक का समीर वानखेड़े पर बड़ा आरोप- क्रूज पार्टी में मौजूद था ड्रग माफिया, लेकिन उसे छोड़ दिया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का आंदोलन तेज, 1 नवंबर की मेगा रैली
दिल्ली में SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का आंदोलन तेज, 1 नवंबर की मेगा रैली
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल
दिल्ली की नई औद्योगिक नीति को हरी झंडी, महिला उद्यमियों को मिलेगी मदद
दिल्ली की नई औद्योगिक नीति को हरी झंडी, महिला उद्यमियों को मिलेगी मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget