एक्सप्लोरर

Holi 2023: रफ्तार का कहर! Thar ने फुटपाथ पर सोए कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, 5 की हालत गंभीर

Delhi Road accident on Holi 2023:चश्मदीदों के मुताबिक लाल रंग की थार में 2 लोग सवार थे. दोनों नशे में धुत थे. तेज रफ्तार से गुजर रही इस गाड़ी ने सामने से आने वाले किसी की भी परवाह नहीं की.

Road Accident on Holi 2023:  राजधानी दिल्ली (Delhi) में होली (Holi) के मौके पर शराब के नशे में धुत रईसजादे लाखों की कार को मौत का सामान बनाकर सड़क पर घूमते नजर आए. इस दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना दक्षिणी दिल्ली के आउटर रिंग रोड (Outer Ring Road) वसंत विहार (Vasant Vihar) के पास सामने आई है. यहां एक लाल रंग की थार (Thar) जीप ने फुटपाथ पर कई लोगों को कुचल दिया. इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई और 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

दरअसल, रईसजादों के लिए सड़क पर चलने वाले जिंदगी की कीमत कुछ भी नहीं होती है. तस्वीरों में दिख रहे गाड़ियों के इन परखचों से आपको पता लग जाएगा कि यहां हादसा कितना खतरनाक था. लाल रंग की ये थार, जिसमें चश्मदीदों के मुताबिक 2 लोग सवार थे. बताया जाता है कि दोनों नशे में धुत थे. वह लोग होली के दिन शाम को आउटर रिंग रोड पर गुजर रहे थे. तेज रफ्तार से गुजर रही इस गाड़ी ने सामने से आने वाले किसी की भी परवाह नहीं की, जो भी मिला उसे रौंदते चले गए. इन चपेट में सड़क किनारे खड़ी कार के साथ ही फुटपाथ पर चलने वाले बच्चे और रेहड़ी पटरी पर फल बेचने वाले दुकानदार आ गए, चश्मदीदों ने बताया कि इस हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि फुटपाथ से गुजर रहे 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. गौरतलब है कि पिछले साल भी 12पुला फ्लाईओवर पर एक रईसजादे ने ऑटो कार में जोरदार टक्कर मारी थी, जिसमें 5 लोग सवार थे, जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई थी.

होली वाले दिन की शाम की है घटना 

लाल कलर कि ये थार आउटर रिंग रोड पर मलाई मंदिर के सामने से बेहद तेज रफ्तार से गुजर रही थी. मंदिर के बगल में हीं मार्केट लगता है, जहां पर फुटपाथ पर फल बेचने वाले रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाते हैं. वहीं, मार्केट के पीछे एक मस्जिद है, जहां पर स्कूली बच्चे पढ़ने के लिए जा रहे थे. शाम के वक्त इस सड़क पर सब कुछ सामान्य था, लेकिन लाल कलर की थार ने चंद सेकेंड में यहां पर जो कहर बरपाया, उसने हर चीज तहस-नहस कर दिया. इस हादसे में दो जिंदगी खत्म हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए और कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. 

मौका-ए-वारदात की ऐसी स्थिति

इस घटना के चश्मदीदों ने बताया कि घटना में दो जिंदगियां खत्म हो गई. वही कई घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शी की माने तो कार सवार मौका पाते ही यहां से फरार हो गए, जबकि थार में कई शराब की बोतलें मिली है. इस पूरी घटना में पुलिस का रवैया एक बार फिर से सवाल खड़े करता है. साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी ने इस पूरी घटना की जानकारी घंटो तक मीडिया के साथ शेयर नहीं की. दरअसल, ये कोई नई बात नहीं है. अक्सर ही जब रईसजादे ऐसी वारदातों को अंजाम देते हैं तो पुलिस मामले को दबाने की हर मुमकिन कोशिश करती है. कुछ ऐसी ही पुलिसिया नाकामी इस घटना में भी देखने को मिली.

पुलिस ने घंटों तक मामले को दबाए रखा

घटना के घंटों बाद भी इलाके के डीसीपी ने घटना की कोई जानकारी नहीं दी. बताया जाता है कि ये घटना शाम 7:30 बजे की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने आधी रात को इस घटना की जानकारी मीडिया से शेयर की. जानकारी देते वक्त ऐसा लग रहा था, जैसे दिल्ली पुलिस आरोपी रईसजादों को बचाने की पूरी कोशिश कर रही हो. मीडिया को जानकारी देते वक्त पुलिस ने आरोपी कार सवार रईसजादों के बारे में एक भी शब्द डीसीपी ने नहीं कहा. 

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में चलती कार में स्टंट करती दिखीं दो लड़कियां, ट्रैफिक पुलिस ने 23500 रुपये का काटा चालान

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget