एक्सप्लोरर

 Haryana News: डेरे की अगली प्रमुख होगी राम रहीम की मुख्य शिष्य हनीप्रीत? जानें क्या कहता है डेरे का इतिहास

 Haryana News: डेरे के इतिहास पर गौर करें तो अभी तक डेरा प्रमुख के मुख्य शिष्य को ही डेरे की गद्दी सौंपी गई है. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि हनीप्रीत को ही डेरे का अगला प्रमुख बनाया जा सकता है.

Haryana News: क्या डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) की अगली गद्दीनशीन गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत (Honeypreet) ही होगी? दरअसल इस बात की पूरी संभावना इसलिए है क्योंकि डेरे का अब तक यही इतिहास रहा है. अब तक के इतिहास पर नजर डालें तो डेरा प्रमुख का जो मुख्य शिष्य होता है उसे ही गद्दी सौंपी जाती है. और चूंकि इस वक्त राम रहीम गद्दी पर हैं, इसलिए हो सकता है कि उनकी प्रमुख शिष्या हनीप्रीत को ही डेरे की गद्दी का अगला वारिस बनाया जाए. हाल ही में रोहतक की सुनातरिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया राम रहीम जल्द ही नए  गद्दीनशीन की घोषणा कर सकता है.

डेरे की गद्दी का अब तक का इतिहास
 . बता दें कि डेरा सच्चा सौदा की शुरुआत शाह मस्ताना जी महाराज ने अपने गुरु संत सावन सिंह महाराज की आज्ञा पर 29 अप्रैल 1948 को की थी.

. मस्ताना जी के स्वर्गवास के बाद डेरे की गद्दी उनके मुख्य शिष्य शाह सतनाम सिंह को मिली.

. शाह सतनाम ने 27 सालों तक डेरे की गद्दी संभाली और इसी दौरान गुरमीत सिंह उनका मुख्य शिष्य बना.

. 23 सितंबर 1990 को  शाह सतनाम जी ने एक औपचारिक समारोह में गुरमीत राम रही को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया और उसे गद्दी सौंप दी. तब से लेकर आज तक वही गद्दी पर विराजमान है.

कौन है हनीप्रीत
राम रहीम ने डेरे के सभी कागजातों में हनीप्रीत को मुख्य शिष्य बना दिया है. हनीप्रीत राम रहीम की धर्म की बेटी है. उसके पारिवारिक पहचान पत्र में भी बदलाव किया गया है, जिसमें अब उसके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम नहीं है.  हनीप्रीत के पिता रामानंद  तनेजा और मां आशा तनेजा फतेहाबाद के रहने वाले हैं, उसका असली नाम प्रिंयका तनेजा है. हनीप्रीत के पिता राम रहीम के अनुयायी थे. वे अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचने के बाद  डेरा सच्चा सौदा में ही अपनी दुकान चलाने लगे.

पैरोल पर आकर कागजों में डलवाया हनीप्रीत का नाम
राम रहीम जब फरवरी 2022 में पहली बार पैरोल पर आया था तो उसने हनीप्रीत के आधार कार्ड में उसके परिवार के नाम कटवा दिये थे और पिता के नाम के आगे अपना नाम अंकित करवा दिया था.  बता दें कि हनीप्रीत का पूरा परिवार फिलहाल लंदन में रहता है. राम रहीम  की दोनों बेटियां अमरप्रीत व चरणप्रीत कौर और बेटा जसमीत परिवार समेत लंदन जाकर बस गए हैं. राम रहीम की मां नसीब कौर और पत्नी हरजीत कौर अभी इंडिया में ही हैं लेकिन कागजात में अब उनके नाम नहीं हैं.

 

यह भी पढ़ें:

Delhi Excise Policy: डिप्टी सीएम को समन पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र आज के भगत सिंह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget