एक्सप्लोरर

Delhi: पांच किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर से नजफगढ़ होगा जाम मुक्त, हरियाणा आना-जाना होगा आसान

Delhi Trafic News: एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से फिरनी रोड, कापसहेड़ा रोड, ढांसा रोड, बहादुरगढ़ रोड, नांगलोई रोड पर हर दिन चलने वाले लाखों वाहन एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल कर बिना जाम में फंसे निकल सकेंगे.

Delhi Haryana Road News: राजधानी दिल्ली के यातायात सुगम बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार लगातार नए फ्लाईओवर के निर्माण और फ्लाईओवर के विस्तारीकरण के कामों पर जोर दे रही है. इसी कड़ी में अब अरविंद केजरीवाल सरकार ने नजफगढ़ समेत बाहरी दिल्ली के इलाकों को जाम मुक्त बनाने के लिए 05 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की योजना बनायी है. जिससे कई इलाकों, खास तौर पर नजफगढ़़ के लोगों को हर दिन लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगा.

इस एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से फिरनी रोड, कापसहेड़ा रोड, ढांसा रोड, बहादुरगढ़ रोड और नांगलोई रोड पर हर दिन चलने वाले लाखों वाहन एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल कर बिना जाम में फंसे निकल सकेंगे. इससे न केवल वो अपने गंतव्य तक जल्दी और आसानी से पहुंच पाएंगे, बल्कि जाम में फंसने के कारण लगने वाला समय भी बचेगा.

जाम से मिलेगा छुटकारा
बता दें कि, नजफगढ़़-फिरनी रोड, दिल्ली और हरियाणा के बीच आने-जाने वाले मुख्य मार्गों में से एक है. जिस पर व्यस्त समय के दौरान भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इस एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से लोगों को हर दिन लगने वाले इस जाम से छुटकारा मिल जाएगा. लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियर इन चीफ अनंत कुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को यूनाइटेड ट्रैफिक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर (यूटीपैक) के मंजूरी के लिए भेज दिया गया है. 

बिना नजफगढ़ में प्रवेश किये निकल सकेंगे बाहर
वर्तमान में दिल्ली-हरियाणा आवागमन करने वाले वाहनों को नजफगढ़़ के अंदर से आना- जाना पड़ता है, जिससे यहां सड़क पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है और लोगों को लम्बे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है. इस एलिवेटेड कॉरिडोर बन जाने से वाहनों को दिल्ली-हरियाणा आने-जाने के लिए नजफगढ़ में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वाहन चालक एलिवेटेड कॉरिडोर का इस्तेमाल कर नजफगढ़ के बाहर से निकल पाएंगे. न केवल जाम से उन्हें छुटकारा मिल जाएगा, बल्कि उनके समय की भी बचत होगी.

ये होंगे फायदे
वन-वे कैरिजर्व के साथ एलिवेटेड रोड पर जाने के लिए कुल 7 अप-डाउन रैंप होंगे. रैंप की कुल लम्बाई 1.68 किलोमीटर होगी. इससे 45 गांव के लोगों को सहूलियत होगी. वहीं नजफगढ़़, प्रेम नगर, न्यू गोपाल नगर, गोपाल नगर एक्स. लोकेश पार्क सहित 250 कॉलोनियों के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें: Delhi: मरीजों ने की थी डॉक्टरों की कमी की शिकायत, अस्पताल पहुंच गईं मेयर शैली ओबेरॉय, फिर क्या हुआ?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget