एक्सप्लोरर

Gurugram Corona News: कोरोना के मामलों के उछाल के बीच हरकत में स्वास्थ्य विभाग, इन जगहों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. भीड़ भाड़ वाले स्थानों जैसे मॉल, मार्केट और मेट्रो स्टेशनों आदि पर स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटिजन टेस्ट शुरू कर दिए हैं.

Coronavirus: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने वापसी कर दी है. मुंबई, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और दिल्ली से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकारों को चिंता में डाल दिया है. हरियाणा के गुरुग्राम में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. भीड़ भाड़ वाले स्थानों जैसे मॉल, मार्केट और मेट्रो स्टेशनों आदि पर स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटिजन टेस्ट शुरू कर दिए हैं. जिले में रविवार को विभिन्न स्थानों पर 10 कैंप लगाए गए. इस कदम से कोरोनों के छुपे हुए मामलों को सामने लाने और वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी.

गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि हम अब बाजार मंडियों, मॉल, मेट्रो स्टेशनों और पार्कों सहित भीड़-भाड़ वाली जगहों पर 1000 से अधिक एंटीजन टेस्ट कर रहे हैं. हमारी टीमें हर दिन अलग-अलग इलाकों में कैंप लगाएंगी. कैंप सुबह 9-12 बजे तक चलेंगे, क्योंकि गर्मी की वजह से इसके बाद शायद ही लोग अपने घरों से बाहर निकलते हैं. हम रैंडमली लोगों का टेस्ट कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर उनका इलाज भी कराएंगे.

रविवार को गुरुग्राम में कोरोना के 157 केस सामने आए, जबकि शनिवार को जिले में 171 केस मिले थे. नए मामलों के साथ जिले में कोरोना के 719 एक्टिव केस हो गए हैं. वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट शनिवार को 5.5% के मुकाबले 5.1% दर्ज हुआ. 

राज्य में कोरोना के मामले बढ़ जरूर रहे हैं लेकिन अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की संख्या बेहद कम है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अस्पताल में अभी तक केवल 3 मरीज भर्ती हैं, इन सभी की उम्र 60 से ज्यादा है. इसके अलावा ये मरीज एक से अधिक बीमारियों से संक्रमित हैं.

रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने  3,037 टेस्ट किये, वहीं शनिवार को टेस्ट के लिए 3,097 सैंपल इकट्ठा किए गए. स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन 3,000 टेस्ट करने का दावा किया है. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना को काबू करने के लिए लोगों को कोविड दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें:

Jahangirpuri हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने VHP नेता प्रेम शर्मा को किया गिरफ्तार, दर्ज की दूसरी FIR

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- यूपी के जीएसडीपी में पिछले पांच वर्षों में हुई है 40 प्रतिशत की वृद्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना
दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना
दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन तक नहीं आएगा पानी, DJB ने जारी की लिस्ट, देखें अपने एरिया का नाम
दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन तक नहीं आएगा पानी, DJB ने जारी की लिस्ट, देखें अपने एरिया का नाम
Delhi News: नहीं चलेगी फीस की मनमानी! प्राइवेट स्कूलों को दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की सख्त वॉर्निंग
दिल्ली: अब नहीं चलेगी फीस की मनमानी! प्राइवेट स्कूलों को रेखा गुप्ता सरकार की सख्त वॉर्निंग
बिहार: हर्ष फायरिंग केस में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, पीड़ित परिवार को देने होंगे 25 लाख
बिहार: हर्ष फायरिंग केस में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget