एक्सप्लोरर

गुरुग्राम पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश, आरोपी ऐसे देते थे ठगी की वारदात को अंजाम?

Gurugram Crime: गुरुग्राम पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभय शुक्ला की देख रेख में यह काम चल रहा था. यह गैंग गूगल पर इस्तेहार देकर करता था हर्बल सेक्सुअल दवाइयां ऑनलाईन बेचने काम.

Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ऑनलाईन हर्बल दवाइयां बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक और कॉल सेंटर का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश किया. इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने कॉल सेंटर से पांच लड़कियों सहित 14 साईबर ठगों को गिरफ्तार किया. थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाईल फोन, 65 सिम कार्ड्स, एक सीपीयू व दो दवाईयां भी बरामद की है. 

एसीपी सोहना विपिन अहलावत के निर्देश पर थाना साईबर पश्चिम गुरुग्राम के निरीक्षक नवीन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को उद्योग विहार फेज-पांच गुरुग्राम में छापेमारी की. वहां से ऑनलाईन हर्बल सेक्सुअल दवाईयां बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया. 

थाना साइबर गुरुग्राम वेस्ट पुलिस ने कॉल सेंटर से पांच लड़कियों सहित कुल 14 आरोपियों को हिरासत में लिया. आरोपियों की पहचान अभय शुक्ला निवासी केशव नगर जिला भरतपुर (राजस्थान),  वैभव शुक्ला निवासी केशव नगर जिला भरतपुर (राजस्थान), उज्जवल कुमार सिंह निवासी कालीबारी राजगीर (बिहार), बलराम अंबेडकर कॉलोनी बिजवासन दिल्ली, विकास पट्टीहारी जिला शाहजहांपुर (उत्तर-प्रदेश), राहुल निवासी गांव ग्रहण जिला मुंगेर (बिहार), वसीम अकरम निवासी गांव मकरमपुर जिला दरभंगा (बिहार), प्रियांशु निवासी बनियापारा महरौली दिल्ली, विशाल निवासी कापसहेड़ा, दिल्ली, रचना श्रीवास्तव (महिला) निवासी पटेल नगर गुरुग्राम, मोनिका निवासी नवीन कुंज गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश), शिखा ठाकुर (महिला) निवासी सरोतर जिला मोतीहारी (बिहार), बबली भोज निवासी गांव छुटिया जिला भागेश्वर (उत्तराखंड) व शशि निवासी खिजराबाद फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली के रुप में की है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जांच में जुटी है. 

ठग ऐसे देते थे घटना को अंजाम

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अभय शुक्ला की देख रेख में यह काम चल रहा था. यह गैंग हर्बल सेक्सुअल दवाइयां ऑनलाईन बेचने के नाम पर पहले गूगल पर इस्तेहार देते थे.जब लोग इनके द्वारा डाले गए इस्तेहार में दिए हुए नंबरों पर संपर्क करते थे तो ये उन लोगों से ऑर्डर लेकर पैसे अलग-अलग बैंक खातों में डलवा लेते थे. इसके अलावा, उन लोगों से अलग-अलग चार्ज के नाम पर क्यूआर कोड और यूपीआइ आईडी के माध्यम से पैसे डलवाकर धोखाधड़ी से ठगी करने की वारदातों को अंजाम देते थे.

इस बात का हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी पिछले करीब 7-8 महीनों से आरोपी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते थे. ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपियों को 18 से 20 हजार रुपए की सैलरी तथा ठगी गई राशि का 2 प्रतिशत हिस्सा मिलता था.

Delhi Congress Protest: '24 लाख छात्रों के हित में रद्द हो NEET पेपर', केंद्र से कांग्रेस की मांग

 (राजेश यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव

वीडियोज

नकली दवा बनाने की कंपनी का पुलिस ने किया भंडफोड़ | Delhi Crime Branch | Cyber Cell
नकली IAS के निशाने पर लड़कियां
Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
लियोनल मेसी से मिलने के लिए क्रेजी हुए बॉलीवुड सेलेब्स, टाइगर श्रॉफ इस कारण हो गए ट्रोल
लियोनल मेसी से मिलने के लिए क्रेजी हुए बॉलीवुड सेलेब्स, टाइगर श्रॉफ इस कारण हो गए ट्रोल
Delhi: 'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
सर्दियों में घर बैठे बनाएं चाय के साथी स्नैक्स हरे चने के पकौड़े, बड़ी आसान है इसकी रेसिपी
सर्दियों में घर बैठे बनाएं चाय के साथी स्नैक्स हरे चने के पकौड़े, बड़ी आसान है इसकी रेसिपी
Year Ender 2025: इस साल महाकुंभ में छाए रहे ये बाबा, IIT वाले बाबा ने तो उड़ा दिया था गर्दा
इस साल महाकुंभ में छाए रहे ये बाबा, IIT वाले बाबा ने तो उड़ा दिया था गर्दा
Embed widget