एक्सप्लोरर

Delhi Congress Protest: '24 लाख छात्रों के हित में रद्द हो NEET पेपर', केंद्र से कांग्रेस की मांग

Congress Protest On NEET-UG Paper Leak: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव (Devender Yadav) ने केंद्र से पूछा है कि जब  UGC-NET की परीक्षा रद्द सकती है तो NEET क्यों नहीं? सरकार दे इसका जवाब. 

Delhi Congress Protest News: प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक का मामला अब सियासी रंग लेता नजर आ रहा है. कई परीक्षाओं के पेपर लीक के बाद NEET-UG की परीक्षा भी पेपर लीक हो गया, जिसके बाद इसे लेकर अब काफी हंगामा हो रहा है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने तो NEET की परीक्षा को रद्द करने की मांग तक कर डाली. उनके नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET-UG परीक्षा में हुए पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. देवेंद्र यादव ने केंद्र से मांग की है कि 24 लाख छात्रों के हितों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सरकार NEET की परीक्षा को रद्द कर दे. 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर विषय पर मन की बात कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी द्वारा NEET-UG  परीक्षा के पेपर लीक पर छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर एक शब्द भी नहीं बोलना चिंताजनक है. उन्होंने कहा, 'हम युवाओं की आवाज बनकर एक मजबूत लड़ाई शांतिपूर्ण तरीके लड़ने आए हैं. जब तक इसको अंजाम नहीं दे देते, वे चैन से नहीं बैठेंगे'. 

पूर्व सांसद डॉ. उदित राज, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल, डॉ. नरेन्द्र नाथ, डॉ. योगानंद शास्त्री, हारून यूसुफ, प्रो. किरण वालिया, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज समेत कई वरिष्ठ नेता एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे. कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में ‘24 लाख छात्रों को न्याय दो, न्याय दो’’, ‘‘भाजपा हाय-हाय’’, ‘‘नीट परीक्षा का पेपर लीक, मोदी कहते सब कुछ ठीक’’,  ‘‘24 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़,आदि नारे लिखे तख्तियों के साथ नारेबाजी भी करते नजर आए.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों हिरासत में लिया

कांग्रेस के इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पहले से ही बीजेपी मुख्यालय के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर रखी थी. बीजेपी मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पहले ही रोक दिया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और सभी को समयपुर बादली पुलिस स्टेशन ले गई, जहां से थोड़ी देर के बाद सभी को छोड़ दिया गया.

एनटीए को भंग करने की मांग 

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब पेपर लीक को लेकर  UGC-NET की परीक्षा रद्द कर दी है तब केन्द्र सरकार छात्रों के हित में NEET की परीक्षा को रद्द करने में देरी क्यों कर रही है. हमारी मांग है कि 24 लाख छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखते हुए NEET-UG की परीक्षा तुरंत रद्द होनी चाहिए. उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि शिक्षा मंत्री नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को तुरंत प्रभाव से भंग करे.

Delhi Water Crisis: 'जल संकट पर...', AAP नेता दुर्गेश पाठक की पीएम मोदी से गुजारिश

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget