Delhi Pollution Emergency: Delhi सरकार का बड़ा फैसला, श्रमिकों को 10 हजार की मदद
देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से हाहाकार मचा हुआ है...तो वहीं दिल्ली सरकार लगातार प्रदूषण को रोकने की कोशिश में जुटी है...इसी के चलते दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने सभी ऑफिसों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू कर दी है...वहीं दिल्ली सरकार ने एक और फैसला किया है....रजिस्टर्ड मजदूरों को अब दिल्ली सरकार 10 हजार रुपए की मदद देगी...ये उन मजदूरों को मिलेगा जो कंस्ट्रक्शन साइटों पर काम पर लगे थे...लेकिन निर्माण कार्य बंद होने की वजह से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था....ऐसे में दिल्ली सरकार पंजीकृत और सत्यापित मजदूरों को 10 हजार रुपये की मदद देगी...।






























