एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में कई बड़े क्राइम को अंजाम देने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, पुलिस को बरामद हुईं ये चीजें 

Gurugram Cyber Crime: आरोपी गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है. एक वेबसाइट के जरिए वो नौकरी खोजने वालों का डाटा लेकर उनसे संपर्क साधता था और इंटरव्यू के लिए बुलाता था.

Gurugram Cyber Crime News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम की साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो यहां के लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था. साइबर क्राइम टीम ने पकड़े गए आरोपों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया है.

साइबर क्राइम एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि कई दिनों से साइबर क्राइम टीम को सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति गुरुग्राम में रहकर विदेश में लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी कर रहा है. साइबर क्राइम टीम ने गुप्त सूत्रों के आधार पर छापा मारा. जिसमे 16.07.2024 को गुरुग्राम के सेक्टर-43 से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए ठगी करने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गुरुग्राम का ही रहने वाला है ठग
एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि पकड़ा गया साइबर ठग जिसकी पहचान जतिन जोशी निवासी जिला छिंदवाड़ा (मध्य-प्रदेश) हाल निवासी आरडी सिटी सेक्टर-52 गुरुग्राम के रुप में हुई.

एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया की पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई करते हुए थाना साईबर  क्राइम टीम ने  धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

जरूरी कागज बनवाने के नाम पर ठगी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी NOVAFY कंपनी में काम करता है. आरोपी एक वेबसाईट के माध्यम से नौकरी करने के इच्छुक लोगों का डाटा लेकर उनसे संपर्क करके उनको विदेश में नौकरी दिलाने के लिए इंटरव्यू लेकर उनको शॉर्ट लिस्ट करके अपने अन्य साथियों को भेजता था जो उन लोगों से जरूरी कागजात बनवाने के नाम पर पैसे लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे.

एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया की पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से एक मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद किया गया है. साइबर क्राइम टीम पकड़े गए आरोपों से आगे की पूछताछ कर रही है पकड़े गए आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा.  रिमांड के दौरान साइबर क्राइम टीम को आरोपी से और भी खुलासे होने की उम्मीद है. 

(राजेश यादव की रिपोर्ट.)

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए खास सर्विस, DMRC चलाएगी 1100 से अधिक ई-ऑटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज भी जारी रहेगा गर्मी और उमस का सितम, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
दिल्ली-NCR में आज भी जारी रहेगा गर्मी और उमस का सितम, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget