एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए खास सर्विस, DMRC चलाएगी 1100 से अधिक ई-ऑटो

e-Auto Service In Delhi: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने मौजूदा बेड़े में 1,100 से अधिक ई-ऑटो जोड़ेने की योजना बनाई है. इसमें 1183 ई-ऑटो रजिस्टर्ड किए गए हैं.

DMRC e-Autos Service: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए एक बड़ी घोषणा की है. डीएमआरसी कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक ऑटो को अपने मौजूदा बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक  DMRC अपने मौजूदा बेड़े में 1,100 से अधिक ई-ऑटो जोड़ेगा. एक अधिकारी ने इस संबंध में बुधवार (17 जुलाई) को जानकारी दी है.

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से 2,299 ई-ऑटो परमिट को मंजूरी मिली है. इसमें 1,636 सामान्य और 663 महिलाओं की ओर से संचालित होंगी. ये सभी ऑटो परिवहन विभाग की ओर से डीएमआरसी को आवंटित किए गए हैं. इसमें 1183 ई-ऑटो रजिस्टर्ड किए गए हैं, जिसमें 857 जेनरल और 326 महिलाओं के लिए हैं.

ये ई-ऑटो करीब 40 डीएमआरसी स्टेशनों से संचालित होंगे. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां चार्जिंग पॉइंट भी दिए जाएंगे और साथ ही पार्किंग के लिए जगह भी उपलब्ध कराई जाएगी. डीएमआरसी अधिकारी ने कहा कि अन्य 1,116 ई ऑटो के अगस्त तक रजिस्टर्ड होने की उम्मीद है. इसमें 779 जेनरल और 337 महिलाओं के लिए होंगी. 

डीएमआरसी ने छतरपुर, द्वारका, रोहिणी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में स्थित मेट्रो स्टेशनों पर अपने अधिकृत ऑपरेटरों को ये ई-ऑटो परमिट आवंटित किए हैं.  डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यात्रियों के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना दिल्ली मेट्रो के लिए एक प्रमुख मुद्दा है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में इस तरह की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक बस सेवा शुरू की है जो एक स्वागत योग्य कदम है. बता दें कि दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बस सर्विस के लिए ट्रायल रन शुरु कर दी है. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार (15 जुलाई) को जानकारी देते हुए बताया था कि दो रुटों पर मोहल्ला बस सेवा के लिए ट्रायल शुरु किया गया है. 

ई-ऑटो सर्विस को लेकर कुमार ने कहा, ''बसें आकार में बड़ी हैं और सभी मेट्रो स्टेशनों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती हैं, जबकि ई-ऑटो आसानी से चलने योग्य हैं. हम उन कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहे हैं जो ई-ऑटो देंगी और हमारी जरुरतों के मुताबिक उन्हें संचालित करेंगी. उन्होंने कहा, ''अंतिम गंतव्य तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए ये हमारे सर्किट पर चलेंगे.'' 

ये भी पढ़ें:

Noida News: नोएडा में नौकरी के नाम पर ठगी, चार महिलाओं सहित सात गिरफ्तार, युवाओं को ऐसे बनाते थे शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया के परिसर में लिखे नारों पर विवाद, ABVP ने की FIR की मांग
जामिया के परिसर में लिखे नारों पर विवाद, ABVP ने की FIR की मांग
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में...', इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई
'जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में...', इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget