एक्सप्लोरर

Gurugram News: कॉन्स्टेबल के हाथ से पैसे झपट कर फरार हुए कॉल गर्ल और दलाल, पकड़ने पहुंची थी पुलिस

गरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) को अपने गुप्तचर विभाग से सेक्टर 56 इलाके में कॉल और वाट्सऐप के माध्यम से देह व्यापार किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था.

Gurugram Crime News: दिल्ली (Delhi) से सटे गरुग्राम में वाट्सऐप के माध्यम से देह व्यापार के धंधे में लिप्त कॉल गर्ल और दलालों को दबोचने की पुलिस की प्लानिंग उस समय धरी की धरी रह गई, जब उन्हें पुलिस से घिरे होने का पता चला और फिर पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारते हुए उन्हें चकमा दे कर भागने में कामयाब हो गए. इतना ही नहीं दलालों ने नकली ग्राहक बन कर उनके पास पहुंचे कॉन्स्टेबल के हाथों से पैसे भी छीन लिए. इससे पहले गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) को अपने गुप्तचर विभाग से सेक्टर 56 इलाके में कॉल और वाट्सऐप के माध्यम से देह व्यापार किए जाने की सूचना मिली थी.

इसके बाद एसीपी हेड क्वार्टर की देखरेख में सेक्टर 56 थाने की पुलिस टीम का गठन किया गया और इस ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा कर देह व्यापार के कारोबारियों को पकड़ने की योजना बनाई गई. पुलिस टीम ने योजना के तहत शुक्रवार की रात गुप्तचरों से प्राप्त दलाल के मोबाइल नंबर पर फोन किया और खुद को ग्राहक के रूप में पेश किया. फिर दलालों की ओर से रेट और जगह तय करने के बाद ग्राहक बने पुलिसकर्मी के वाट्सऐप पर दो लड़कियों की फोटो भेजी गई, जिनमें से एक लड़की का चुनाव करने के बाद उन्हें पूरी रात के लिए 20 हजार रुपये बताए गए.

पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर
डील और जगह फाइनल होने के बाद पुलिस टीम समय से पहले ही मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. आरोपी एक कार में 2 लड़कियों को लेकर सेक्टर 56 के शिव गेस्ट हाउस के पास पहुंचा. कस्टमर बन कर उससे बात करने वाले कॉन्स्टेबल खुशीराम उनकी गाड़ी के पास पहुंचे, जिसमें उन्होंने देखा की पीछे की सीट पर 2 लड़कियां बैठी हैं, जबकि आगे चालक के साथ एक और शख्स बैठा हुआ था.

कॉन्स्टेबल ने दिए थे 3 हजार रुपये
इस बीच उनके पास पहुंचने पर कार में बैठे एक शख्स ने उनसे पैसों की मांग की, जिस पर कॉन्स्टेबल खुशीराम ने 500 रुपये के 6 नोट यानी कुल 3 हजार रुपये दिए, जिसे कार चालक ने गाड़ी के डैश बोर्ड पर रख दिया. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद पुलिस टीम को इशारा किया और डैश बोर्ड से अपने पैसे भी उठा लिए, लेकिन कार सवार भी काफी अलर्ट थे और चालक के साथ बैठे शख्स ने खुशीराम पर हमला कर उनके हाथों से पैसे छीन लिए और गाड़ी लेकर भागने लगे. इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम की प्राइवेट गाड़ी में टक्कर भी मारी.

धुंध का फायदा उठा कर हुए फरार
वहीं भाग रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने उनका पीछा करना शुरू किया, लेकिन वो धुंध का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए. इस तरह से साइबर सिटी की हाईटेक पुलिस टीम की सारी प्लानिंग फेल हो गई. हालांकि, पुलिस टीम जल्द ही उन देह व्यापारियों को पकड़ने का दावा कर रही है. इस मामले में कॉन्स्टेबल खुशीराम की शिकायत पर केस भी दर्ज किया गया है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- Delhi: 7 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, डिमांड आने पर ऐसे करता था सप्लाई

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget