एक्सप्लोरर

Gurugram Air Pollution: गुरुग्राम में प्रदूषण का कहर, लोगों की बढ़ी परेशानी, स्कूल बंद करने के आदेश वापस

Gurugram Pollution: गुरुग्राम में दिवाली के बाद प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है. लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन संबंधी परेशानियां होने लगी हैं. इस बीच स्कूलों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.

Gurugram School News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर से प्रदूषण का कहर छाने लगा है. दीपावली से पहले जहां आसमान साफ नजर आने लगा था. दोबारा से आसमान में प्रदूषण की काली घटा छाने लगी है. प्रदूषण का स्तर चरम सीमा पर पहुंच गया है. प्रदूषण के कारण बाहर निकलने वाले लोगों के आंखों में फिर से जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी है. वहीं जहां दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते लेवल को देखकर स्कूलों को 10 दिन के लिए बंद कर दिया है.

दूसरी तरफ गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने प्राइमरी स्कूलों की छुट्टियां रद्द कर स्कूल खोल दिए हैं. पहले गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने प्राइमरी तक स्कूल प्रदूषण के कारण बंद कर दिए थे, लेकिन अब दोबारा से खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं.

डॉक्टर ने दी लोगों को ये सलाह

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हमने गुरुग्राम के सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र यादव से बात कि तो उन्होंने बताया दीपावली से पहले प्रदूषण का स्तर घट गया था. लेकिन दीपावली के बाद एकदम प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है क्योंकि लोगों ने जो पटाखे जलाए हैं. उसकी वजह से वातावरण में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है. इस प्रदूषण के चलते ही लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी है.

डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि लोगों को चाहिए कि बाहर निकलते वक्त मास्क लगाकर ही निकले और हो सके तो बच्चों और बुजुर्गों को बाहर न निकलने दे बहुत जरूरी काम से ही बाहर निकला जाए. आंखों में जलन से बचने के लिए लोगों को आई ड्रॉप जो कि डॉक्टर की सलाह से ली गई हो उसे यूज करें. इसके अलावा आंखों पर चश्मा लगा कर रहे. ताकि आंखों में जलन कम हो. 

दिल्ली में स्कूल है बंद

बता दें कि बढ़ते प्रदूषण को देखकर दिल्ली सरकार ने 10 दिनों के लिए सभी स्कूल और शिक्षण संस्थानों की छुट्टी कर दी है. लेकिन, गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने प्राइमरी तक स्कूल जो पहले प्रदूषण के कारण बंद किए गए थे, उनको खोलने के आदेश दे दिए हैं, जबकि दीपावली से पहले प्रदूषण कम था, लेकिन अब और ज्यादा बढ़ गया है. फिर भी गुरुग्राम जिला प्रशासन नन्हे बच्चों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है और स्कूलों को खोल दिया है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली पर पंजाब के युवाओं को CM मान का बड़ा तोहफा, 1450 पुलिसकर्मियों की भर्ती की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली: दशहरा ग्राउंड हादसे में महिला की मौत, परिजन ने कहा- 'हमें न्याय चाहिए'
दिल्ली: दशहरा ग्राउंड हादसे में महिला की मौत, परिजन ने कहा- 'हमें न्याय चाहिए'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget