एक्सप्लोरर

Farm Bills Repeal: राज्यपाल सतपाल मलिक बोले- किसानों के समर्थन में अपना इस्तीफा भी देने को था तैयार, MSP पर दिया ये बयान

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 3 कृषि कानूनों को वापस लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने किसानों को भी बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी की मांग भी माननी होगी

Farm Bills Repeal: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों का वापस लेने पर विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ बीजेपी के कई नेता और यहां तक की राज्यपाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कृषि कानूनों को लेकर कई बार बोल चुके मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कृषि कानूनों पर खुलकर अपनी बात कही.

पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त

'हिन्दुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने किसानों को भी बधाई दी है. उन्होंने संवैधानिक पद पर रहते हुए भी किसानों के हक में आवाज उठाने के सवाल पर कहा कि लोग वास्तव में संवैधानिक अधिकारों और दायित्वों को नहीं समझते हैं. किसी भी तरह से संवैधानिक स्थिति आपको जुबान बंद रखने के लिए मजबूर नहीं करती है. यहां तक ​​कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने संवैधानिक पद पर रहते हुए भी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के हिंदू कोड बिल का विरोध किया था. उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं अपने पद को त्यागने के लिए तैयार था.

साथ ही उन्होंने कहा कि ये किसान की जमीन को हथियाने का मुद्दा था. इस कानून को वापस लेने से किसान खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. उन्होंने कहा कि इतनी मुश्किलों के बावजूद किसानों ने आंदोलन को शांतिपूर्ण रखा इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. यही नहीं इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा "मुझे नहीं लगता कि एमएसपी की गारंटी के बिना किसान झुकेंगे या आंदोलन बंद करेंगे.  इस समय एमएसपी के बावजूद, किसानों को अभी भी बड़े पैमाने पर अपनी फसल को बेचने में परेशानी हो रही है. ऐसे में सरकार को उनकी एमएसपी को लेकर जो मांग है, उसे भी माननी होगी."

कश्मीर पर किताब लिखेंगे राज्यपाल सत्यपाल मलिक

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, "सरकार भी जानती थी कि किसान इस कानून को वापस लेने के अलावा कुछ और नहीं मानेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने इतने महीने के बाद ये फैसला क्यों लिया, ये मैं एक्सप्लेन नहीं कर सकता." उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी गुजरात के सीएम थे तब हमेशा एमएसपी का समर्थन किया लेकिन अब उनके विचार अलग हैं. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इसका यूपी चुनाव पर होने वाले असर को लेकर कहा कि कुछ हद तक पश्चिम यूपी में होगा. वहीं सक्रिय राजनीति में लौटने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है और वे कश्मीर पर किताबें लिखने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-

ABP-C Voter Survey: यूपी चुनाव में किसे सीएम बनाना चाहती है जनता, किस पार्टी को मिलेगी सत्ता? जानिए सबकुछ

UP Election 2022: केसी त्यागी बोले- 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों में उतरेगी जेडीयू, एनडीए के साथ नहीं बनी बात तो पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget