एक्सप्लोरर

Delhi Landfill Site: दिल्ली के पहले इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट पर कूड़े निस्तारण का काम शुरू, होंगे ये फायदे

Landfill Site : सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के मुताबिक आधुनिक प्लांट में कूड़े के निस्तारण के बाद निकली राख को हटाने की व्यवस्था है. लैंडफिल साइट से रोजाना 500 टन राख का निस्तारण होगा.

Delhi News: आईआईटी दिल्ली की मदद से तेहखंड में तैयार दिल्ली के पहले इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट का उद्घाटन मंगलवार को हुआ. दिल्ली के उपराज्यपल विनय कुमार सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल ने मिलकर इस लैंडफिल साईट की शुरुआत की. इसके चालू होने से हानिकारक तरल पदार्थों द्वारा भूजल को और ज्यादा जहरीला होने से रोका जा सकेगा. इस लैंडफिल साईट की क्षमता 9.65 लाख मीट्रिक टन कूड़े को निस्तारित करने की है.

उपराज्यपाल ने कहा कि यह अत्याधुनिक प्लांट वैज्ञानिक तरीकों से कूड़ों के निपटान में मददगार होगा. सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस आधुनिक प्लांट में कूड़े के निस्तारण के बाद निकली राख को संसाधित करने की व्यवस्था होगी. अधिकारियों ने बताया कि यह साइट अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है. अत्याधुनिक प्लांट में तल को पांच लेयर से बनाया गया है. साइट पर जो लीचेट उत्पन्न होगा, उसे शोधित करने के लिए 100 किलो लीटर प्रतिदिन की क्षमता का प्लांट भी स्थापित किया गया है.

हर रोज 500 टन राख का होगा निस्तारण

निगम अधिकारियों के मुताबिक पहले इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट के चारों तरफ 3.5 मीटर ऊंची दीवारें बनाई गई है. ताकि यहां राख को एकत्रित किया जा सके. इस साइट में 7.5 मीटर की गहराई कचरे की रोकथाम के लिए कारगर साबित होंगे. यहां वेस्ट टू एनर्जी प्लांट से निकली हुई राख को निस्तारित किया जाएगा. यहां रोजाना करीब 500 टन राख डाली जा सकेगी. इस राख को डालने के लिए निगम को 300 रुपये प्रति टन के हिसाब से धनराशि दी जाएगी. 

लीचेट से मिलेगी निजात 

अधिकारियों ने बताया कि वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में ठोस कचरे को डालकर रिसाइकल करते हैं, जिससे टाइल्स बनाई जाती है. इसमें लगभग कुछ फीसदी तक राख हर दिन बच जाया करती थी. इसका निस्तारण नहीं होता था. अब उन बचे हुए राख का भी आसानी से निस्तारित किया जा सकेगा. वहीं, इससे लीचेट की भी समस्या दूर हो जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि वर्षों तक कूड़ा साइट में जमा रहता है. इस कारण यह एक हानिकारक तरल पदार्थ में तब्दील हो जाता है, जिसे लीचेट कहा जाता है, वह रिसकर जमीन के अंदर जाता है और फिर भूजल को प्रदूषित करता है. लेकिन अब यह समस्या भी इस लैंडफिल साईट की शुरुआत के बाद खत्म हो जाएगी.

Delhi Metro Phase IV: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर से किन लोगों को होगा फायदा? जानें- रूट और स्टेशन सहित सबकुछ

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेता मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, क्या होगा एक्शन?
CJP नेता मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, क्या होगा एक्शन?
CJP प्रदर्शन पर उदित राज का BJP पर हमला, बोले- 'तानाशाही की पराकाष्ठा'
CJP प्रदर्शन पर उदित राज का BJP पर हमला, बोले- 'तानाशाही की पराकाष्ठा'
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दंगों के दोषी पर चुप्पी! दिल्ली प्रदर्शन पर राहुल-केजरीवाल पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
दंगों के दोषी पर चुप्पी! दिल्ली प्रदर्शन पर राहुल-केजरीवाल पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget