एक्सप्लोरर

G20 Summit Delhi: दिल्ली में पुलिस और अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च, जगह-जगह बनाई गईं पुलिस चौकियां, ड्रोन से सबपर रखी जाएगी नजर

G20 Summit  in India: दिल्ली पुलिस बॉर्डर इलाकों में चेकिंग तेज कर दी है. सीमाओं पर अतिरिक्त चौकियां बनाई गई हैं. निगरानी के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है.

Delhi News: नई दिल्ली में जी20 सम्मेलन (G20 Summit Delhi) की तैयारियां पूरी हो चुकी है. अब तो विदेशी मेहमानों के आने और सम्मेलन होने भर का दिल्ली सहित देशभर के लोगों को इंतजार है. इस बीच जी20 सम्मेलन के मद्देनजर राजधानी में कानून व्यवस्था बनाये रखने के मकसद से दिल्ली पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. पूरी दिल्ली में पुलिस ने गश्त बढ़ा दिए हैं. साथ ही जगह-जगह चेकिंग पर जोर दिया जा रहा है. पुलिस ड्रोन से भी सभी की गतिविधियों पर नजर रखने का फैसला लिया है.

जी20 के नेताओं का सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी हर रोज अपने जिले में फ्लैग मार्च कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘जगह जगह चौकियां बनाकर जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर उनमें विश्वास की भावना भरी जा रही है. यातायात को सुचारु रखने के इंतजाम किए गए हैं. यमुना खादर के आसपास के क्षेत्रों में नियमित जांच की जा रही है.’ 

अप्रिय घटना को टालने के लिए चौकन्ने हैं जवान

स्थानीय पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी फ्लैग मार्च कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल किसी भी अप्रिय घटना को टालने या रोकने के लिए बिल्कुल चौकन्ने हैं. दिल्ली पुलिस ने गश्त बढ़ाने के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त चौकियां स्थापित की गई हैं. वैसे तो सीमाओं पर सघन जांच की जा रही है, लेकिन साथ ही पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

बॉर्डर इलाकों में चेकिंग पर जोर

दिल्ली पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग तेज कर दी गयी है. सीमाओं पर अतिरिक्त चौकियां बनाई जा रही हैं. निगरानी के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. रेसीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन और अमर समितियों के सदस्यों के साथ नियमित संवाद किया जा रहा है. संपर्क रखा जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि नागरिकों को संवेदनशील बनाया जा रहा है तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर उन्हें तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया है.

पैराग्लाइडिंग पर रोक

दिल्ली पुलिस जी20 सम्मेलन के मद्देनजर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है. सुरक्षा कारणों से 29 अगस्त से 12 सितंबर तक पैराग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर, हॉट एयरबैलून जैसी गतिविधियों पर रोक है. 

यह भी पढ़ें: G20 Summit 2023 Delhi: आतिशी ने की केंद्र की तारीफ, कहा- 'अब ITPO कॉम्प्लेक्स करेगा जी20 की मेजबानी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget