एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023 Delhi: आतिशी ने की केंद्र की तारीफ, कहा- 'अब ITPO कॉम्प्लेक्स करेगा जी20 की मेजबानी' 

G20 Summit 2023 India: आतिशी ने कहा कि आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर आने वाले खर्च वित्त पोषण भारत सरकार द्वारा किया गया है. दिल्ली पीडब्लूडी ने इसे अंजाम तक पहुंचाने का काम किया. 

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी (Atishi) ने बुधवार को आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स ( ITPO Complex) के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की सराहना की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्मित आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स ही नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की भी मेजबानी करेगा. आतिशी ने शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “केंद्र सरकार ने पिछले 4 से 5 वर्षों में शानदार आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया है, जहां जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023 Delhi) होगा. यह अब विभिन्न देशों के मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है.”

आतिशी ने कहा कि आईटीपीओ परिसर के आसपास एक एकीकृत पारगमन गलियारे का निर्माण न केवल क्षेत्र में दीर्घकालिक यातायात मुद्दों का समाधान करता है, बल्कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों की सुरक्षित आवाजाही भी सुनिश्चित करता है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना को आईटीपीओ, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया था और दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा इसे अंजाम तक पहुंचाने का काम किया गया. 

दिल्ली को चमकाने में MCD की भूमिका भी अहम

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को तैयार करने के लिए एमसीडी ने भी अथक प्रयास किया है. भारद्वाज ने कहा कि जी20 के लिए किए गए प्रमुख कार्य मुख्य रूप से पीडब्ल्यूडी या एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. बता दें कि नई दिल्ली में जी20 सम्मेलन की तैयारी का काम लगभग पूरा हो गया है. नौ और 10 दिसंबर को आईटीपीओ कॉम्लेक्स में इस सम्मेलन का आयोजन होगा. इसमें दुनिया के करीब दो दर्जन देशों के प्रमुख या वहां के वीआईपी डेलीगेशन सम्मेलन में भागीदार बनेंगे. इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रगति मैदान में विशेष तौर पर किया गया है. 

यह भी पढ़ें:  Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रही कांग्रेस, प्रदेशाध्यक्ष बोले- 'बागी नेताओं की भी हो सकती है वापसी'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget