एक्सप्लोरर

G20 Summit India: दिल्ली के सौंदर्यीकरण को लेकर BJP-AAP में घमासान, सचदेवा ने CM के सामने पेश की ये चुनौती 

G20 Summit 2023: बीजेपी के दावों के उलट आप का कहना है केंद्र सरकार ने केवल वहीं पैसा खर्च किया है, जहां एनडीएमसी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़कें हैं. 

Delhi News: दिल्ली सेवा कानून को लेकर तकरार अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ भी नहीं कि आप (AAP) और बीजेपी (BJP) के बीच दिल्ली के सौंदर्यीकरण का श्रेय लेने को लेकर ठन गई है. भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को कहा कि आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit India) के लिए दिल्ली के सौंदर्यीकरण का वित्त-पोषण केंद्र ने किया है. जबकि राष्ट्रीय राजधानी की आम आदमी पार्टी नीत सरकार इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है. वहीं, आप ने बीजेपी के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह देखकर आश्चर्य हुआ कि दिल्ली सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को बीजेपी अपना बता रही है.

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने इस बात पर जोर दिया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शहर में जो बदलाव देखा जा रहा है, वह केंद्र सरकार द्वारा वित्त-पोषित है. यहां तक कि दीवार पेंटिंग की अवधारणा भी केंद्र द्वारा पहले प्रगति मैदान सुरंग और बाद में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के क्षेत्र में शुरू की गई थी. यह अफसोसजनक है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिल्ली के सौंदर्यीकरण और बदलाव का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं. 

वीरेंद्र सचदेवा का कहना है, ‘‘मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को चुनौती देता हूं कि वे जी-20 की तैयारियों के लिए दिल्ली में उनकी सरकार द्वारा किए गए सौंदर्यीकरण या विकास की एक भी परियोजना का उल्लेख करें.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी जल्द ही एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी और शहर में जी-20 से संबंधित विकास परियोजनाओं की पूरी सूची प्रस्तुत करेगी, जिसके लिए केंद्र सरकार ने वित्त-पोषण किया है. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे वीडियो के जरिए बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता और पदाधिकारी दिल्ली के बदलाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के योगदान को लोगों तक पहुंचाएंगे. 

AAP का दावा- हम कर रहे जी20 की मेजबानी

इस बीच आप ने बीजेपी पर ऐसे समय में गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है. जब देश जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है. आम आदमी पार्टी ने कहा, ‘‘लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कों पर सारा पैसा दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी द्वारा खर्च किया गया है और एमसीडी की सड़कों पर सारा पैसा एमसीडी द्वारा ही खर्च किया गया है. केंद्र सरकार ने केवल वहीं पैसा खर्च किया है, जहां एनडीएमसी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़कें हैं. इस स्तर की राजनीति से देश का भला नहीं होने वाला है. हम जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाले हैं, जहां भारत नेतृत्व कर रहा है, लेकिन बीजेपी को केवल गंदी राजनीति करनी है.’’

यह भी पढ़ें: Delhi News: मानवीय बुद्धि का स्थान नहीं ले सकता AI, जूतों के ट्रेडमार्क पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिवाली-छठ पर घर जाना मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग; बस किराया 6500 पार
दिवाली-छठ पर घर जाना मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग; बस किराया 6500 पार
कहां गए दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये? लक्ष्मी योजना पर कांग्रेस का बड़ा हमला
कहां गए दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये? लक्ष्मी योजना पर कांग्रेस का बड़ा हमला
Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत; रेस्क्यू जारी
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत; रेस्क्यू जारी

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
'ट्रंप के बाद अब PM मोदी की बारी', अमेरिकी चुनाव नतीजों पर प्रशांत भूषण का निशाना
'ट्रंप के बाद अब PM मोदी की बारी', अमेरिकी चुनाव नतीजों पर प्रशांत भूषण का निशाना
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget