एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के बीच AAP का कांग्रेस को झटका, अरविंद केजरीवाल ने इस नेता को पार्टी में कराया शामिल

Manish Chaudhary Joins AAP: दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस और NSUI के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष चौधरी गुरुवार (16 जनवरी) को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. उन्हें अरविंद केजरीवाल ने शामिल करवाया.

Manish Chaudhary Joins AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस और NSUI के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष चौधरी गुरुवार (16 जनवरी) को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शामिल करवाया.

मनीष चौधरी कालकाजी के रहने वाले हैं. उनके आप में स्वागत के वक्त सीएम आतिशी भी मौजूद रहीं. आतिशी कालकाजी से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं. 

इस सीट से कांग्रेस ने अलका लांबा को और बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा में वाल्मीकि समाज के चेहरे सुखबीर को भी पार्टी में शामिल करवाया. उन्होंने कहा कि यह सरकारी नौकरी में थे तो उस दौरान इन्होंने हमारी काफी मदद की, अब यह रिटायर हो चुके हैं. केजरीवाल ने सुखबीर को एनडीएमसी में प्रतिनिधि घोषित किया.

नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार हैं अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से है. केजरीवाल लगातार तीन बार इस सीट से चुनाव जीत रहे हैं. 

अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा ने बुधवार (15 जनवरी) को नामांकन दाखिल किया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने आज नामांकन दाखिल किया. 

आम आदमी पार्टी को दो चुनावों में बंपर बहुमत मिला है. वहीं कांग्रेस के हाथ खाली रहे हैं. बीजेपी दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाई है. दोनों ही पार्टी को उम्मीद है कि वो सत्ता में लौटेगी. इसबार तीनों प्रमुख दलों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है.

दिल्ली में BJP की आखिरी लिस्ट जारी, नीतीश कुमार और चिराग पासवान को क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
Sonam Wangchuk News Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget