एक्सप्लोरर

दिल्ली में BJP की आखिरी लिस्ट जारी, नीतीश कुमार और चिराग पासवान को क्या मिला?

BJP Candidate List 2025: दिल्ली में बीजेपी ने नौ उम्मीदवारों पर लिस्ट जारी कर दी है. ग्रेटर कैलाश से शिखा राय और संगम विहार से चंदन चौधरी को टिकट दिया गया है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नौ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. दो सीटें नीतीश कुमार और चिराग पासवान की पार्टी के लिए छोड़ी है. बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से शैलेंद्र कुमार जदयू प्रत्याशी बनाए गए हैं. वहीं, देवली से LJP(R) चुनाव लड़ सकती है.

बीजेपी की ओर से गुरुवार (16 जनवरी) को जिन 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, उनमें बवाना से रवीन्द्र कुमार को टिकट दिया गया है. बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. वजीरपुर से पूनम शर्मा को टिकट दिया गया है. 

बीजेपी की लिस्ट में और किन-किन उम्मीदवारों के नाम?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की इस लिस्ट में दिल्ली कैंट से भुवन तंवर को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी को टिकट दिया गया है. वहीं, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय पर भरोसा जताया गया है. त्रिलोकपुरी (SC) से रविकांत उज्जैन को चुनाव मैदान में उतारा गया है. शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से संजय गोयल को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा गोकलपुर (SC) से प्रवीण निमेष को चुनाव मैदान में उतारा गया है.


दिल्ली में BJP की आखिरी लिस्ट जारी, नीतीश कुमार और चिराग पासवान को क्या मिला?

बीजेपी ने कुल कितने उम्मीदवार उतारे?

बीजेपी ने अब तक कुल 68 सीटों अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जबकि दो सीट सहयोगी पार्टियों के लिए है. इससे पहले बीजेपी ने रविवार (12 जनवरी) को एक उम्मीदवार की अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा. 

बीजेपी बीते शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी. पार्टी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया, जबकि हरीश खुराना को मोती नगर विधानसभा सीट से टिकट मिला. वहीं हाल ही में आप से बीजेपी में शामिल हुई प्रियंका गौतम को कोंडली से मैदान में उतारा गया. पार्टी की पहली लिस्ट में भी 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था.

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही फेज में 5 फरवरी को मतदान है. वहीं, सभी सीटों पर नतीजे एक साथ 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली चुनाव के बीच AAP का कांग्रेस को झटका, अरविंद केजरीवाल ने इस नेता को पार्टी में कराया शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget