एक्सप्लोरर

Delhi Crime: दयालपुर इलाके में छात्रों के दो समूहों के बीच हाथापाई का मामला, छह लड़के पकड़े गए

Fight between Students: एक आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले बस स्टैंड के पास कुछ छात्रों ने मोटरसाइकिल रोकर उसकी पिटाई कर दी थी और वह इन छात्रों से बदला लेना चाहता था.

Delhi Crime News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में अलग-अलग स्कूलों के छात्रों के दो समूहों के बीच हाथापाई के बाद छह लड़कों को पकड़ा गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि करावल नगर के एक स्कूल के पांच छात्रों को मार-पीट में चोटें आईं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

'खजूरी खास के एक स्कूल के हैं आरोपी छात्र'
पुलिस ने बताया कि घायल लड़कों पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी खजूरी खास के एक स्कूल के हैं. पुलिस के मुताबिक, उन्हें सोमवार दोपहर करीब 3.10 बजे दयालपुर के एक सरकारी स्कूल के पास छात्रों के बीच हाथापाई की सूचना मिली.

'स्कूल के बाहर छात्रों का इंतजार कर रहे थे आरोपी'
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि दोपहर करीब ढाई बजे करावल नगर के एक सरकारी स्कूल के छात्रों और खजूरी खास के एक स्कूल के छात्रों के बीच झगड़ा हो गया. अधिकारी ने बताया कि घायल छात्रों ने पुलिस को बताया कि वे स्कूल में परीक्षा देने के बाद अपने-अपने घर जा रहे थे और स्कूल के बाहर इंतजार कर रहे छात्रों के एक समूह ने उन पर हमला किया. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमले में शामिल छह लड़कों की पहचान की गई. उन्हें पकड़ लिया गया और अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू बरामद कर लिए गए.

छात्रों से बदला लेना चाहता था आरोपी
 उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने बताया कि जब पूछताछ की गई तो एक आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले जब वह दयालपुर बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल से जा रहा था तो कुछ छात्रों ने उसे रोक लिया. उन्होंने उससे स्कूल के पास मोटरसाइकिल चलाने के कारण के बारे में पूछा. जब उसने विरोध किया तो लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी,

पुलिस के अनुसार आरोपी लड़के ने बताया कि उसे प्राथमिक उपचार के लिए जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसने अपने दोस्तों को बुलाया और बदला लेने के लिए दूसरे स्कूल के छात्रों के साथ मारपीट की. उन्होंने बताया कि घटना के बाद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया और छह छात्रों को पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि आगे जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: कल से दिल्ली में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जरूर पढ़ें IMD की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सघन चेकिंग, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच हर संदिग्ध गाड़ी चेक कर रही पुलिस
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सघन चेकिंग, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच हर संदिग्ध गाड़ी चेक कर रही पुलिस
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget