एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: कल से दिल्ली में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जरूर पढ़ें IMD की भविष्यवाणी

Delhi Weather News: मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से दिल्ली में 22 से 25 मार्च तक ओलावृष्टि और भारी बारिश देखी जा सकती है.

Delhi Weather Forecast: दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में बीते 2 से 3 दिनों में हुई भारी बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने खेती व अन्नदाताओं को भारी नुकसान पहुंचाया है, इसके साथ ही अभी भी दिल्ली समेत उत्तर भारत में तेज हवाओं के चलने का दौर भी जारी है. डीप वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से इस बार आकाशीय बिजली, गरज और तेज हवाओं के चलने का दौर काफी ज्यादा प्रभावी रहा. वहीं एक बार फिर से मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि 2 दिन बाद से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी और मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है.

'24-25 को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना'
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने एबीपी लाइव से खास बातचीत के दौरान बताया कि अभी से 36 घंटे तक दिल्ली और एनसीआर का मौसम सामान्य रहेगा लेकिन एक बार फिर से 22 मार्च से लेकर 25 मार्च तक दिल्ली के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. गरज चमक के साथ 40-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश भी देखी जा सकती है. इसकी प्रमुख वजह यह है कि उत्तर भारत में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी रहेगा. इससे पहले बीते 2 से 3 दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है, दिल्ली के आसपास के कई राज्यों में हुई ओलावृष्टि और असमय बारिश से किसानों की तैयार फसलों को भारी नुकसान हुआ है.

 'तापमान में देखी जा सकती है गिरावट'
ओलावृष्टि, तेज हवाओं और बारिश की वजह से दिल्ली के तापमान में भी इस समय गिरावट देखी जा रही है. जहां न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है, वहीं अधिकतम तापमान मार्च के इस  सप्ताह में 25 से 26 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि आने वाले 2 से 3 दिनों के बाद 40-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से एक बार फिर तेज हवाएं चलेंगी और बारिश की वजह से सामान्य तापमान में अभी गिरावट जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें:

Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा से सस्पेंड होने पर BJP विधायक विजेन्द्र गुप्ता की प्रतिक्रिया, कहा- 'मेरे साथ गलत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget