एक्सप्लोरर

Farmer Protest: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ हजारों की संख्या में जुटेंगे किसान, कर दिया ​ये ऐलान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण पर आने वाले 6 जून को हजारों की संख्या में किसान घेरा डालो डेरा डालो नाम से एक बैठक आयोजित करेंगे.

Delhi News: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बीते 38 दिनों से ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ 39 से अधिक गांवों के किसानों का कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है. स्थानीय किसान नेता अपनी मुहिम को मजबूती देने के लिए लोगों से घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसान महापंचायत और अन्य बैठकों के जरिए सीधे प्राधिकरण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी है. अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में एक बार फिर 2 जून को भारी संख्या में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर युवा इकट्ठा होंगे. किसानों और युवाओं 6 जून को प्राधिकरण पर "घेरा डालो डेरा डालो" का फैसला लिया है. इस मुहिम में हजारों की संख्या में किसान छळ जून को शामिल होंगे.

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रवक्ता रुपेश वर्मा ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि हम बीते 38 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों की सुनवाई के लिए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सामने अपनी बातों को रख रहे हैं. प्राधिकरण लगातार हमारी पूंजी, विरासत और पैतृक संपत्ति जैसे मसले पर उदासीन रुख अपना किसानों को और नाराज करने जैसा है. जबकि यह हमारे भविष्य के लिहाज से बेहद गंभीर मुद्दा है. यही वजह है कि एक बार फिर किसान सभा व अन्य संगठनों द्वारा यह निश्चय किया गया है कि 6 जून को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर किसानों का घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम होगा जिसमें हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होंगे. इसके अलावा कल 2 जून को बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे पर प्राधिकरण पर भारी संख्या में युवा भी अपनी आवाज को बुलंद करेंगे.

इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं किसान 

एबीपी लाइव ने जब किसान नेता से यह सवाल किया कि प्राधिकरण की तरफ से उन्हें क्या आश्वासन मिला है तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि - 1 महीने से अधिक का समय हो चुका है भीषण गर्मी , तपती धूप और आंधी तूफान में भी हम लगातार प्राधिकरण पर अपने अहम मुद्दों को लेकर डेरा डाले हुए हैं लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक इस विषय पर कोई खास आश्वासन नहीं मिला है. चार गुना सर्किल रेट मुआवजा, 10% निर्धारित प्लाट, आवासीय क्षेत्र में किसानों के लिए निर्धारित जमीन व किसान परिवार के बच्चों के लिए रोजगार जैसे विषयों पर हम लगातार अपनी मांग को रख रहे हैं .
 
इन नेताओं से मिले किसान

इस बीच धरने पर बैठे किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं सहित गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा से भी मुलाकात की है. सभी नेताओं ने किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Water Supply: नरेला और आसपास के कई इलाकों के 3 से 4 जून तक नहीं आएगा पानी, जानें क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
दिल्ली: SIR ड्यूटी के तनाव में गई MCD टीचर की जान? परिवार बोला- रात 2 बजे तक करती थीं काम
दिल्ली: SIR ड्यूटी के तनाव में गई MCD टीचर की जान? परिवार बोला- रात 2 बजे तक करती थीं काम

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget