एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll: दिल्ली की कुर्सी पर किसका राज? एग्जिट पोल ने बढ़ाया सियासी तापमान, सामने आए ये आंकड़े

Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, बीजेपी को बढ़त मिल रही है. अगर ये सही साबित होते हैं, तो बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर सकती है.

Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है. अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार चौथी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी का सपना देख रही है. तो वही कांग्रेस भी इस चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में रही है .

एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त
वोटिंग खत्म होने के बाद जारी हुए एग्जिट पोल्स के नतीजों ने चुनावी हलचल बढ़ा दी है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. अगर एग्जिट पोल के ये आंकड़े सच साबित होते हैं, तो बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर सकती है. वहीं, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को इस बार झटका लग सकता है. कांग्रेस के लिए भी हालात ज्यादा अनुकूल नहीं दिख रहे हैं.


Delhi Exit Poll: दिल्ली की कुर्सी पर किसका राज? एग्जिट पोल ने बढ़ाया सियासी तापमान, सामने आए ये आंकड़े

2015 और 2020 में क्या हुआ था?
दिल्ली चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजों का इतिहास मिला-जुला रहा है.

• 2015 चुनाव: एग्जिट पोल ने AAP की बढ़त दिखाई थी, लेकिन वास्तविक नतीजे उससे भी ज्यादा चौंकाने वाले थे. आप ने 70 में से 67 सीटें जीतकर बीजेपी और कांग्रेस को लगभग साफ कर दिया था.

• 2020 चुनाव: एग्जिट पोल के अनुमान वास्तविक नतीजों के करीब थे. AAP ने 62 सीटों के साथ दोबारा सरकार बनाई थी, जबकि बीजेपी सिर्फ 8 सीटों पर सिमट कर रह गई थी.

अब 2025 के विधान सभा चुनाव में क्या होगा, यह देखने के लिए 8 फरवरी को मतगणना का इंतजार करना होगा.

दिल्ली की सियासी तस्वीर
दिल्ली में 1998 से 2013 तक कांग्रेस की शीला दीक्षित की सरकार रही. उसके बाद 2013 में AAP पहली बार सत्ता में आई. हालांकि, वह सरकार सिर्फ 49 दिन चली. 2015 और 2020 में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में AAP ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था. हालांकि, इस बार बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है और एग्जिट पोल में उसे बढ़त मिलती भी दिख रही है.

अब देखना होगा कि एग्जिट पोल के आंकड़े कितने सही साबित होते हैं. क्या AAP की सत्ता में वापसी होगी, या बीजेपी का 27 साल का इंतजार खत्म होगा? कांग्रेस क्या कोई चौंकाने वाला प्रदर्शन करेगी? इन सभी सवालों के जवाब 8 फरवरी को मिलेंगे, जब दिल्ली का जनादेश सामने आएगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Exit Poll Result 2025: दिल्ली में चुनाव खत्म होने के बाद बढ़ी धड़कनें! AAP, कांग्रेस और BJP ने क्या कहा?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget