एक्सप्लोरर

EC ने दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को जारी किया कारण बताओ नोटिस, AAP ने की थी शिकायत

Delhi News: दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने वीरेंद्र सचदेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. वीरेंद्र सचदेवा आप सरकार पर हमलावर रहते हैं.

EC show cause notice to Virendra Sachdeva: चुनाव आयोग ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आम आदमी पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने ये नोटिस जारी किया है. वीरेंद्र सचदेवा आप सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहते हैं. इसी साल मार्च में उन्हें दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया है.

बता दें कि आप आमदी पार्टी ने सोमवार (20 नवंबर) को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर उसके संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर ‘बेबुनियाद’ सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. आप के वरिष्ठ नेता और पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आप के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत का संज्ञान लेने और बीजेपी के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. उन्होंने बीजेपी की ओर से 5 नवंबर को सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी हमारी पार्टी और नेता अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश करते हुए घटिया और बेबुनियाद सामग्री का इस्तेमाल कर रही है. वे उनका चरित्र हनन करने की कोशिश कर रहे हैं.’’ 

पिछले हफ्ते निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए अरविंद केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उनसे 16 नवंबर तक चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप पर जवाब देने को कहा था. इसके एक दिन बाद चड्ढा ने बीजेपी पर केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘अपमानजनक और भ्रामक’ अभियान चलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि आप निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी.

Delhi Weather Update: दिल्ली वाले जैकेट वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार, कल से गिर सकता है पारा, जानें IMD अपडेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई SI की जान
दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई SI की जान
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर गुलाम नबी आजाद का पलटवार, बोले- पाकिस्तान भारत का दुश्मन
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर गुलाम नबी आजाद का पलटवार, बोले- पाकिस्तान भारत का दुश्मन
दिल्ली में रातभर बारिश के बाद गिरा तापमान, आज फिर बादल बरसने के आसार
दिल्ली में रातभर बारिश के बाद गिरा तापमान, आज फिर बादल बरसने के आसार
दिल्ली के रानी गार्डन में झुग्गियां में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख
दिल्ली के रानी गार्डन में झुग्गियां में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget