एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली वाले जैकेट वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार, कल से गिर सकता है पारा, जानें IMD अपडेट 

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक चरण सिंह ने एबीपी लाईव को बताया कि अभी न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. कल रात से लेकर परसों तक 2 डिग्री गिरने की संभावना है.

Delhi Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद तापमान में गिरावट के संकेत मिले हैं. तापमान में गिरावट का मतलब ठंड का बढ़ना होगा. पहाड़ी इलाको में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब दिल्ली से दूर जा रहा है, इसकी वजह से तापमान में गिरवाट आएगी. मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में कल-परसों में 2 डिग्री तक कि गिरावट आएगी. आईएमडी के मुताबिक रात के समय अब पहले की तुलना में ज्यादा ठंड का अहसास होगा. हालांकि, दिन के समय का तामपान सामान्य या उसके आसपास ही बना रहेगा.

रात के तापमान में होगी दो डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक चरण सिंह ने एबीपी लाईव की टीम को बताया कि अभी न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जिसके कल रात से लेकर परसों तक 2 डिग्री तक गिरने की संभावना है. वहीं दिन में तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है. फिलहाल दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है. जबकि रात में तापमान सामान्य से दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.

अभी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं

सुबह और रात के वक़्त दिल्ली में आसमान में कोहरा बना रहेगा, जिसका कारण दिल्ली का प्रदूषण भी है. अभी बारिश की संभावना अगले 10 दिनों तक नहीं है, इसलिए अगले कुछ दिनों में मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. बात करें नमी के स्तर की तो यह 46 से 98 प्रतिशत के बीच रहेगा. 21 नवंबर से हवाओं की गति बढ़ेगी. उत्तर-पश्चिम से हवाएं दिल्ली पहुंचने लगेंगी. इन हवाओं की वजह से दो दिन बाद उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की उम्मीद है.

दिसंबर में ठंड के साथ बढ़ेगा प्रदूषण

बात करें ठंड की तो राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों में रात में मौसम थोड़ा ठंडा जरूर महसूस होगा, लेकिन जैकेट वाली ठंड आने में अभी थोड़ा समय लगेगा. दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से थोड़ी ठंड के बढ़ने का अनुमान है. हालांकि, ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होगी. 15 दिसंबर के बाद ठंड तेजी से बढ़ती है. इस दौरान कोहरा भी बहुत होता है, जिसकी वजह से प्रदूषक देर तक हवा में बने रहते हैं.

Delhi Air Pollution: गोपाल राय- 'दिल्ली वालों को सतर्क रहने की जरूरत, 2022 की तुलना पंजाब में पराली पर कंट्रोल ज्यादा'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget