एक्सप्लोरर

DUSU Election 2023: डूसू चुनाव को लेकर कैंपस में सरगर्मी तेज, ABVP का 21 अगस्त से इन कैंपस अभियान चलाने का ऐलान 

DUSU Politics: एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय में 21 से 29 अगस्त तक डूसू इन कैंपस अभियान चलाएगा. इस अभियान के तहत छात्र नेता नए छात्रों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे. 

Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब डीयू छात्र संघ चुनाव (DUSU Election 2023) का बिगुल बजने वाला है. ऐसे में छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय के कैंपस परिसर में अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है. इसको लेकर छात्र संगठनों के नेता नए छात्रों से संपर्क साधने में जुट गए हैं. अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की तरफ से 21 अगस्त से दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कैंपस में डूसू इन कैंपस (DUSU IN Campus campaign ) नाम से एक विशेष अभियान चलाएगा. इस अभियान के माध्यम से डूसू के पदाधिकारी प्रत्येक कॉलेज कैंपस में जाकर छात्रों से मिलेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क करेंगे.

काफी लंबे समय बाद विश्वविद्यालय के कॉलेज परिसर में चहल पहल देखी जा रही है. अलग-अलग पाठ्यक्रम के छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस में पहुंच रहे हैं और कक्षाएं भी प्रारंभ हो चुकी है. इसके अलावा, कुछ दिन पहले दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भी एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया गया था कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव कब कराया जाए. ऐसे में कॉलेज परिसर में छात्र संघ चुनाव को लेकर भी हलचल तेज है. विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा भी छात्र संघ चुनाव को जल्द कराने और अपने-अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया गया है. इसी को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में 21-29 अगस्त तक डूसू इन कैंपस अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पदाधिकारी छात्रों से मुलाकात करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए प्रयास करेंगे. इसके अलावा, नए छात्रों को कैंपस एक्टिविटीज्म के बारे में भी अवगत कराएंगे.

सक्षम नेतृत्व को चुने छात्र

डूसू के अध्यक्ष अक्षय दहिया ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि डूसू इन कैंपस अभियान को दो गुटों में चलाया जाएगा जिसमें पहले गुट में डूसू अध्यक्ष तथा दूसरे गुट में उपाध्यक्ष एवं सह सचिव 21 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक कॉलेज कैंपस में जाकर छात्र छात्राओं से मुलाकात करेंगे. लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय के कैंपस परिसर में सभी विषयों की कक्षाएं एक साथ शुरू हुई हैं. छात्रों की समस्याओं को जानने के लिए और उनके समाधान के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. काफी लंबे समय बाद कैंपस में छात्र संघ चुनाव भी होने जा रहे हैं, जिससे छात्रों को कैंपस में सक्रियता के बारे में अवगत कराना भी काफी आवश्यक है. इस अभियान की मदद से छात्र नवीन आशा और अपेक्षाओं के साथ ना केवल सक्षम नेतृत्व प्रदान कर सकेंगे बल्कि अच्छे नेतृत्व को भी चुन  सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Jantar Mantar : जंतर-मंतर पर महापंचायत में महंत नरसिंहानंद सरस्वती का विवादित बयान, बोले- 'साल 2029 में देश का होगा मुस्लिम प्रधानमंत्री'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget