एक्सप्लोरर

'दोनों ने मिलकर दिल्ली को कूड़े के ढेरों का शहर बना दिया', AAP और BJP पर क्या-क्या बोले देवेंद्र यादव?

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली में गंदगी, जलभराव, नालों की सफाई, कूड़े के पहाड़ों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं.

Devendra Yadav Targets BJP: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में बीजेपी के मेयर बनने के बाद राजधानी में अब “ट्रिपल इंजन” सरकार से जनता की उम्मीदें और भी अधिक बढ़ गई हैं.  यादव ने कहा कि अब बीजेपी सरकार को बिना कोई बहाना बनाए, जनता से किए गए वादों को निभाने के लिए गंभीरता से काम करना चाहिए.

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता सवाल कर रही है कि तीनों लैंडफिल साइट्स को कब तक खत्म किया जाएगा, सफाई कर्मचारियों की पेंशन कब तक बहाल होगी और अनाधिकृत कॉलोनियों पर हाउस टैक्स तथा कूड़ा उठाने के सरचार्ज से कब तक राहत मिलेगी. उन्होंने मांग की कि ट्रिपल इंजन सरकार इन मुद्दों पर समय सीमा तय करे ताकि जनता को ठोस जवाब मिल सके.

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में गंदगी, जलभराव, नालों की सफाई, कूड़े के पहाड़ों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं. साथ ही बिजली, पानी संकट, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर भी कोई असरदार कदम नहीं उठाया गया है. यादव ने कहा कि बीजेपी का इतिहास वादाखिलाफी और कुशासन का रहा है. 1993 से 1998 के कार्यकाल और उसके बाद निगम में 15 वर्षों के शासन में बीजेपी ने दिल्ली को बर्बादी की राह पर ही डाला है.

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी, दोनों ने मिलकर दिल्ली को गंदगी और कूड़े के ढेरों का शहर बना दिया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी ने भी नगर निगम में हालात सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है.

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्ति पाने के लिए बीजेपी को बहुमत दिया था, लेकिन तीन महीने के शासनकाल में अब तक धरातल पर कोई सकारात्मक बदलाव नजर नहीं आया है. प्रधानमंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केवल बयानबाजी और झूठी घोषणाओं तक सीमित हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार योजनाओं को लागू करने में पूरी तरह से असंवेदनशील है.

उन्होंने कहा कि खस्ताहाल सड़कों, जगह-जगह गड्ढों, नालों की सफाई, यमुना नदी की सफाई, बिजली-पानी संकट, प्रदूषण और जलभराव जैसी ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिएबीजेपी सरकार ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है. इसके विपरीत, जनता विरोधी फैसले जरूर लिए जा रहे हैं.

यादव ने कहा कि दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से लोगों को जो उम्मीदें थीं, उन्हें बीजेपी को अविलंब पूरा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा करने की बजाय मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रही हैं. यादव नेबीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सकारात्मक सोच के साथ शासन करना और नागरिक सुविधाएं देना बीजेपी की कार्यशैली में नहीं है; वह केवल वोट लेने के लिए झूठे वादे करती है.

इसे भी पढ़ें: 'कहां गई जादू की छड़ी...', दिल्ली में पॉल्यूशन को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर भड़के सौरभ भारद्वाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Delhi News: दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव
दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव
22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा

Embed widget