एक्सप्लोरर

'एकजुट है देश, आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक हो', पहलगाम हमले पर बोले देवेंद्र यादव

Devendra Yadav: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे देश की अस्मिता पर हमला बताया है.

Devendra Yadav On Pahalgam Terror Attack: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेंद्र यादव ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की तीव्र निंदा करते हुए इसे “देश की अस्मिता पर हमला” बताया. उन्होंने कहा कि यह कायराना कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए.

यादव ने कहा, “यह हमला बेहद पीड़ादायक और दिल दहला देने वाला है. निर्दोष नागरिकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है. ऐसे समय में पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है. हम सभी संकट के समय में देश के साथ हैं.”

शहीदों को श्रद्धांजलि, घायलों के लिए प्रार्थना

दिल्ली कांग्रेस की ओर से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई. यादव ने कहा कि यह घटना न केवल कश्मीर बल्कि पूरे देश के लिए दुखद है, और इससे हर देशवासी आहत है.

देवेंद्र यादव ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि वे प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत, मृतकों और घायलों को उचित आर्थिक मुआवजा और हमले के जिम्मेदार आतंकियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाएं. उन्होंने कहा, “देश किसी भी रूप में आतंकवाद को स्वीकार नहीं करेगा.”

आतंकवाद की पुनरावृत्ति चिंता का विषय

उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि घाटी में लगातार हो रही आतंकवादी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं. “बार-बार ऐसी घटनाओं में निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद शर्मनाक है. यह दर्शाता है कि सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं, जिन्हें दूर करना अब और जरूरी हो गया है.”

पर्यटन और आजीविका पर पड़ा प्रभाव 
देवेंद्र यादव ने  कहा कि यह हमला केवल सुरक्षा का मामला नहीं, बल्कि कश्मीर के लाखों लोगों की आजीविका और पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए भी बड़ा झटका है. उन्होंने कहा, “ऐसे हमलों से पर्यटक घाटी से दूर हो रहे हैं, जिससे कश्मीर की आर्थिक स्थिति और देश के भीतर सामाजिक विश्वास दोनों प्रभावित हो रहे हैं.”

सामंजस्य से काम करे केंद्र और राज्य सरकार

आखिर में  यादव ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से अपील की कि वे पूर्ण समन्वय के साथ काम करें और स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य बनाएं. उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी हर संकट में देश के साथ खड़ी है और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें:  डिजीलॉकर से बस एक क्लिक पर पा सकते हैं बर्थ सर्टिफिकेट, MCD ने की बड़ी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रावण के साथ जलेगा 30 फुट कॉकरोच का पुतला, रामलीला समिति का फैसला
दिल्ली: रावण के साथ जलेगा 30 फुट कॉकरोच का पुतला, रामलीला समिति का फैसला
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget