एक्सप्लोरर

'विकास के मामले में चार कदम पीछे हुई दिल्ली', न्याय यात्रा के दौरान देवेंद्र यादव का AAP पर हमला

Congress Nyay Yatra: देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिल्ली को पेरिस- लंदन बनाने का झूठा सपना दिखाया. चार कदम आगे बढ़ने के बजाए दिल्ली पीछे हो गई.

Delhi News: प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा को समर्थन मिलने का दावा किया है. न्याय यात्रा पर निकले प्रदेश अध्यक्ष ने ऑटो चालकों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना. 25वें दिन कांग्रेस की न्याय यात्रा उत्तमनगर, द्वारका और मटियाला विधानसभा में निकाली गई. देवेन्द्र यादव ने कहा कि न्याय यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. न्याय यात्रा में पहुंचे लोग दुख, पीड़ा और परेशानियों को कांग्रेस नेताओं के साथ साझा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा को प्यार दर्शाता है कि कांग्रेस में विश्वास लोगों का एक बार फिर लौट रहा है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की सत्ता में कांग्रेस लोगों के विश्वास की बदौलत वापसी करेगी. कांग्रेस से लोगों को समस्याओं के समाधान की उम्मीद है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आमदी पार्टी की सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि जनता मौकापरस्त आप सरकार से परेशान है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सड़क, पानी, प्रदूषण, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर आप सरकार नाकाम साबित हुई है. आप सरकार ने दिल्ली की जनता को झूठे वादे कर धोखा दिया है.

'विकास के मामले में दिल्ली 4 कदम पीछे'

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुशासन, भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध का बोलबाला है. विकास नहीं होने की वजह से दिल्ली 4 कदम पीछे चली गई है. 11 वर्षों में दिल्ली को पेरिस-लंदन बनाने का झूठा सपना दिखाया गया. दिल्ली 4 कदम आगे बढ़ने के बजाए पीछे चली गई. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से विफल साबित हुई. देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई, शराब ठेके, प्रदूषण, अपराध, गंदगी में दिल्ली का विकास किया है.

देवेंद्र यादव का AAP सरकार पर निशाना

देवेंद्र यादव ने कहा कि 11 वर्षों में दिल्ली वालों को बेरोजगारी मिली है. महंगाई में इजाफा हुआ है. भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक सभी जेल का सफर कर चुके हैं. महिलाओं की रसोई से सब्जी और दाल गायब हो रही है. युवा बेरोजगारी से परेशान हैं. बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही और गरीब राशन को तरस रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर रेहड़ी पटरी वालों को निगम और पुलिस की प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है.

व्यावासियक बिजली बिल तीन गुणा अधिक आ रहा है. शीला सरकार के दौरान बिजली की कीमत प्रति यूनिट 5 रुपये थी. आज प्रति यूनिट 10 रुपये की वसूल हो रही है. दिल्ली की न्याय यात्रा में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, अनिल भारद्वाज, आदर्श शास्त्री, विजय लोचव, आसिफ मौहम्मद खान, तस्वीर सोलंकी, जिला अध्यक्ष सतबीर शर्मा, रागिनी नायक, निगम पार्षद अरीबा खान, पूर्व निगम पार्षद प्रियंका सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश यादव, राजेन्द्र तंवर सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में 3220 नए वकीलों को 10 लाख का टर्म इंश्योरेंस देने का फैसला, सीएम आतिशी ने किया ऐलान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget