एक्सप्लोरर

Monsoon Rain in Delhi: 'कल सुबह तक खतरे के निशान को पार कर जाएगा पानी', दिल्ली सरकार के मंत्री का दावा- इमरजेंसी से निपटने के लिए हमारी ये है तैयारी

Delhi Heavy Rain Alert: दिल्ली सरकार ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए जरूरी चेतावनी जारी कर दी है. यमुना के बाढ़ प्रभाव वाले इलाके में रहने वाले लोगों को निकाला जा रहा है.

Delhi News: पिछले दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी भारी बारिश से बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार आपात स्थिति से निपटने के काम में युद्धस्तर पर जुटी है. इस बीच दिल्ली सरकार में लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने दिल्ली में लगातार दो दिनों से जारी भारी बारिश के बाद सोमवार को ट्वीट कर कहा कि ऐसा लगता है कि कल यानी मंगलवार सुबह तक यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा. बारिश जारी रहने के बावजूद हम पानी के प्रवाह की निगरानी कर रहे हैं. उम्मीद है कि नदी कल पुराने यमुना रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान को पार कर जाएगी.

मंत्री आतिशी ये भी कहा है कि दिल्ली सरकार ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए जरूरी चेतावनी जारी कर दी है. यमुना के बाढ़ प्रभाव वाले इलाके में रहने वाले लोगों को निकाला जा रहा है. इस काम में सहायता के लिए यमुना नावें भी तैनात की गई हैं. नाव चालकों के पास जरूरी बचाव उपकरण भी हैं. जिन लोगों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला जा रहा है उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने काम जारी है. इस बाबत अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में सोमवार को एक समीक्षा बैठक भी बुलाई है.

अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, इमरजेंसी में लोगों को हटाने का​ किया जाएगा काम 

वहीं, दिल्ली में बारिश के बाद उत्पन्न स्थिति पर आप सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पिछले दो दिनों से लगातार बारिश और यमुना में जल का स्तर बढ़ने पर कहा है कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल तक यमुना नदी में जल स्तर 204 मीटर को पार कर जाएगा. दिल्ली सरकार सभी संभावित खतरे के हिसात से आपात तैयारी में जुटी है. अगर यमुना का जल स्तर 205 मीटर को पार कर जाता है, तो हम आसपास के इलाकों से लोगों को हटा देंगे. सीएम ने आज सभी विभागों की आपात बैठक बुलाई है. बैठक में तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. दिल्ली बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. सभी को फील्ड में रहने का निर्देश दिया गया है.

रेस्क्यू टीम को रेडी टू मूव मोड में रहने का निर्देश 

बता दें कि शनिवार से दिल्ली में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है. भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से हरियाणा सरकार द्वारा पानी छोड़ने जारे से दिल्ली वालों पर बढ़ का खतरा मंडरा रहा है. दिल्ली सरकार ने सभी एजेंसियों से संबद्ध अधिकारियों की इमरजेंसी ड्यूटी लगा दी है. राहत और बचाव दलों यानी रेस्क्यू टीम को रेडी टॅ मूव मोड में रहने को कहा गया है. ताकि खतरे के निशान पानी बहने पर लोगों को प्रभावी क्षेत्र से सुरक्षित इलाकों में पहुंचाने का काम समय रहते हो सके. 

यह भी पढ़ें: Monsoon Rain in Delhi: AAP सरकार और CWC ने यूं ही नहीं जारी की चेतावनी, Delhi वाले बाढ़ से बस 1 मीटर दूर, जानें कैसे?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई के मुल्क को नक्शे से मिटाने जा रहे ट्रंप! बोले- ईरान की तरफ बढ़ रही अमेरिकी फोर्स
खामेनेई के मुल्क को नक्शे से मिटाने जा रहे ट्रंप! बोले- ईरान की तरफ बढ़ रही अमेरिकी फोर्स
ये 5 खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में दो देशों के लिए खेल चुके हैं, एक नाम जानकर तो यकीन करना मुश्किल
ये 5 खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में दो देशों के लिए खेल चुके हैं, एक नाम जानकर तो यकीन करना मुश्किल
नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी के कई हिस्सों में बरसे काले बादल, बारिश के साथ हुई सुबह, बढ़ेगी सर्दी
नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी के कई हिस्सों में बरसे काले बादल, बारिश के साथ हुई सुबह, बढ़ेगी सर्दी
Border 2 Live: 'बॉर्डर 2' करेगी बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली है धमाकेदार कमाई
Border 2 Live: 'बॉर्डर 2' करेगी बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली है धमाकेदार कमाई

वीडियोज

Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !
Karnataka Crime News: शादी से पहले खून की वारदात, धारवाड़ में मंगेतर ने दुपट्टे से की हत्या | ABP
Bharat Ki Baat: शंकराचार्य 'सीरीज' का नया एपिसोड रिलीज | Shankaracharya Controversy | CM Yogi
Janhit with Chitra Tripathi: सनातन से 'साजिश' चल रही है? | Shankaracharya Controversy | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के मुल्क को नक्शे से मिटाने जा रहे ट्रंप! बोले- ईरान की तरफ बढ़ रही अमेरिकी फोर्स
खामेनेई के मुल्क को नक्शे से मिटाने जा रहे ट्रंप! बोले- ईरान की तरफ बढ़ रही अमेरिकी फोर्स
ये 5 खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में दो देशों के लिए खेल चुके हैं, एक नाम जानकर तो यकीन करना मुश्किल
ये 5 खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में दो देशों के लिए खेल चुके हैं, एक नाम जानकर तो यकीन करना मुश्किल
नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी के कई हिस्सों में बरसे काले बादल, बारिश के साथ हुई सुबह, बढ़ेगी सर्दी
नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी के कई हिस्सों में बरसे काले बादल, बारिश के साथ हुई सुबह, बढ़ेगी सर्दी
Border 2 Live: 'बॉर्डर 2' करेगी बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली है धमाकेदार कमाई
Border 2 Live: 'बॉर्डर 2' करेगी बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली है धमाकेदार कमाई
उज्जैन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, बस में तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की घटना, पुलिस तैनात
उज्जैन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, बस में तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की घटना, पुलिस तैनात
Budget 2026: पिछले साल 12% घटी आवासीय बिक्री, इस बार रियल एस्टेट की क्या है निर्मला सीतारमण से प्रमुख मांगें
Budget 2026: पिछले साल 12% घटी आवासीय बिक्री, इस बार रियल एस्टेट की क्या हैं निर्मला से प्रमुख मांगें
Twitter Name History: X होने से पहले कैसे मिला था ट्विटर को अपना नाम, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी?
X होने से पहले कैसे मिला था ट्विटर को अपना नाम, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी?
Republic Day Long Weekend 2026: 26 जनवरी पर दिल्ली के पास बनाएं ये 6 जगह घूमने का प्लान, कम दूरी में मिलेगा ट्रैवल का पूरा मजा
26 जनवरी पर दिल्ली के पास बनाएं ये 6 जगह घूमने का प्लान, कम दूरी में मिलेगा ट्रैवल का पूरा मजा
Embed widget