एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी से रहें बचकर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, लोगों को दी गई ये सलाह

Delhi Weather News: दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी का कहर जारी है, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस और शरीर पर असर 48.9 डिग्री जैसा महसूस हुआ. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Delhi Weather Update: दिल्ली में बीते दिन (9 जून) गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान भले ही 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हो, लेकिन शरीर को 48.9 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई. इस खतरनाक गर्मी को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

इसके साथ ही लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा और आर्द्रता का स्तर 48 से 25 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया, जिससे गर्मी और भी ज्यादा झुलसाने वाली महसूस हुई.

12 जून तक नहीं मिलेगी कोई राहत- IMD
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में लू की स्थिति बनी हुई है और कम से कम 12 जून तक मौसम में कोई खास राहत नहीं मिलने वाली. अगले दो दिनों में दिन का तापमान 44 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है.

इसके अलावा, 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं. लेकिन, विशेषज्ञों का मानना है कि इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जिनमें हिसार, सिरसा, रोहतक और दिल्ली का आयानगर क्षेत्र शामिल है.

इन लोगों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
दिल्ली में लगातार दूसरी रात भी गर्म रही, जिससे लोगों को नींद में परेशानी और थकावट महसूस हुई. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और हृदय या सांस की बीमारी वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि हीट स्ट्रोक और डीहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है.

हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 12 जून से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटों की संभावना है, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है. साथ ही, तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

बारिश के बाद दिल्ली में उमस बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे लोग फिर से असहज महसूस कर सकते हैं.

वहीं, प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 235 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि अत्यधिक गर्मी और प्रदूषण के इस खतरनाक मेल से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घरों में ही रहें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget