एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में जमा देने वाली ठंड से होगा नए साल का आगाज, जानें 5 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Forecast: मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापामन 15 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है. सुबह और शाम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 से 6 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की की संभावना है. वहीं, दिल्ली में ठंड के साथ एक बार फिर प्रदूषण में बढ़ोतरी का अनुमान है.

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापामन 15 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. तेज हवा के साथ शीतलहर पहले की तरह जारी रहेगा. कोहरे में अभी कमी आने के कोई संकेत नहीं है. 

पालम में न्यूनतम तापमान सबसे कम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की सुबह 8:30 बजे दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है. पालम क्षेत्र में तापमान 8.6 डिग्री रहा. जबकि अधिकतम तापमान 15 दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है. दिल्ली में 5 जनवरी तक कोहरा और ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. 

मौसम विभाग (आईएमडी) ने अधिकतर स्थानों पर धुंध और घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. विभाग ने कहा कि बाद में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है, जबकि शाम और रात में धुंध या कोहरे छाने के आसार हैं.

अलीपुर में AQI बहुत खराब

दिल्ली रियल टाइम वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक मंगलवार सुबह के समय एक्यूआई अधिकांश इलाकों में खराब श्रेणी में दर्ज किया गया . अलीपुर में सबसे ज्यादा एक्यूआई 319 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. 

दिल्ली में सोमवार की सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 178 पर ‘मध्यम’ श्रेणी में थी. समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार 10 केंद्रों ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को खराब श्रेणी में दर्ज किया. जबकि अन्य में ये मध्यम श्रेणी में रही. रविवार की शाम चार बजे 24 घंटे का एक्यूआई 225 यानी ‘खराब’ श्रेणी में था. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 87 प्रतिशत थी.

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

संजय सिंह की पत्नी के वोट काटने के मुद्दे पर देवेंद्र यादव की मांग, 'चुनाव आयोग करे जांच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने INDIA अलायंस को कमजोर किया था', TMC की हालत पर कांग्रेस नेता ने जले पर छिड़का नमक!
'ममता बनर्जी ने INDIA अलायंस को कमजोर किया था', TMC की हालत पर कांग्रेस नेता ने जले पर छिड़का नमक!
ममता बनर्जी की TMC में मची भगदड़ पर कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, 'खेल कोई और...'
ममता बनर्जी की TMC में मची भगदड़ पर कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, 'खेल कोई और...'
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी
दिल्ली का मौसम बदलेगा करवट, आज आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार
दिल्ली का मौसम बदलेगा करवट, आज आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Embed widget