एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली वालों को आज बारिश के साथ उमस करेगी परेशान, IMD का ये अलर्ट न करें नजरअंदाज

Delhi Weather News: दिल्ली में आज बादल और हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन उमस दिनभर लोगों को परेशान करेगी. IMD ने चेतावनी दी है कि पारा 34 डिग्री तक जा सकता है.

दिल्लीवालों की सुबह आज बादलों के साए में हुई. सूरज झांक-झांक कर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन घने बादलों ने उसका रास्ता रोक रखा था. सुबह का तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस वजह से मौसम न तो बहुत ठंडा था और न ही बहुत गर्म, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान जरूर किया.

पूरे दिन उमस करेगी परेशान

तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. लेकिन उमस की वजह से गर्मी का अहसास थोड़ा ज्यादा हो सकता है. बारिश के बाद हल्की ठंडक तो मिलेगी, पर उमस का असर पूरे दिन बना रहेगा.

दोपहर तक बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 11 बजे से दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना है. कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. बारिश से तापमान थोड़ा गिर सकता है, लेकिन उमस और बढ़ने के आसार भी हैं. 35-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

बारिश थमने के बाद दोपहर में सूरज की तपिश वापस लौट सकती है. अनुमान है कि तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. ऐसे में लोगों को चिपचिपी गर्मी और पसीने से जूझना पड़ सकता है. शाम होते-होते मौसम फिर से करवट लेगा. आसमान में बादल छा जाएंगे और तापमान थोड़ा नीचे आएगा. करीब 29 से 31 डिग्री तक पारा गिर सकता है.

आने वाले दिनों रहेगी हल्की बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है. 21 अगस्त तक रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रहेगी. जिससे दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना रहेगा. 

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह स्थिति बनी रहेगी. जो लगातार दिल्ली सहित उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है. 20 अगस्त से तापमान बढ़कर लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget