एक्सप्लोरर

दिल्ली: नशे और रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान, मौके पर थार छोड़कर फरार हुआ आरोपी

Delhi Road Accident: दिल्ली के मोती नगर में नशे में धुत थार चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई है.

नशे और रफ्तार का कॉकटेल कितना खतरनाक होता है इसकी बानगी एक बार फिर से देखने को मिली राजधानी दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके में, जहां सड़क के किनारे खड़े पल्सर बाइक सवार को थार चालक ने नशे में इतनी तेज रफ्तार से टक्कर मारी की बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

इस मामले में मृतक शख्स की पहचान अजय उर्फ भिक्षु लाल के रूप में हुई है. वह मूलरूप से यूपी के उन्नाव का रहने वाला था और दिल्ली में किराड़ी स्थित प्रेमनगर के गली नम्बर 15 में अपने परिवार के साथ रह रहा था.

टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी, इसका अंदाजा थार जैसी मजबूत गाड़ी की हालत को देखकर लगाया जा सकता है. इस दुर्घटना में थार गाड़ी के दाईं तरफ का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर के बाद, गाड़ी के एयरबैग्स खुल गए थे, जिससे थार चालक इस हादसे में बच गया और गाड़ी को मौके पर ही छोड़ कर वहां से फरार हो गया. चालक ने शराब पी रखी थी और वह काफी नशे में था इसकी पुष्टि गाड़ी में पड़ी शराब की बोतलों से होती है.

थार चालक की तलाश में कई टीमें गठित

डीसीपी विचित्र वीर के मुताबिक, घटना 15-16 अगस्त की दरम्यानी रात की है. जिसमें भिक्षु लाल नाम के शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और अचेत अवस्था मे खून से लथपथ पड़े शख्स को अस्पताल लेकर गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि, इस मामले में संबंधित धाराओं में मोती नगर थाने में मामला दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त थार को जब्त कर लिया गया है. वहीं, घटना के बाद से फरार हुए आरोपी चालक की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं, और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पांच मिनट में घर लौटने की बात कहकर निकला था अजय

हादसे की जानकारी के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अजय उर्फ भिक्षु अब इस दुनिया में नहीं रहा. मृतक की बहन किरण ने बताया कि, वह अस्पताल से किसी से मिल कर 5 मिनट में लौट आने की बात कह कर निकला था. लेकिन रात भर नहीं लौटा. सुबह उसके फोन को पुलिस ने रिसीव किया तब उन्हें घटना की जानकारी मिली. बताया जा रहा है कि, उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं और अपने परिवार में वह इकलौता कमाने वाला था.

अनाथ हुए बच्चे, परिजनों की बिखरी जिंदगी

अगर यह हादसा नहीं हुआ होता तो अजय निश्चित ही रात को अपने घर लौट जाता और आज काम पर जाकर अपने परिवार और छोटे-छोटे बच्चों के लिए रोटी की व्यवस्था करता. लेकिन नशे और रफ्तार के जुनून ने न केवल असमय एक शख्स की जान ले ली बल्कि कई जिंदगियों को भी तबाह कर दिया. खास तौर पर अनाथ हुए उन बच्चों की, जिन्हें शायद अब तक अच्छी तरह यह भी समझ मे नहीं आया होगा कि, उन्हें दुलारने, उनकी इच्छाओं को पूरी करने वाला उसका पिता अब इस दुनिया मे नहीं रहा और कभी लौट कर नहीं आएगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget