एक्सप्लोरर

Delhi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों में दिखने लगा असर, दिल्ली में कोहरे के साथ 4.7 डिग्री पहुंचा तापमान

Cold Wave:भारत मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 15-18 जनवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे और शीतलहर चलने की भविष्यवाणी की है. यहां सुबह और शाम के वक्त घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है.

Delhi Weather News: पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है. पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा की वजह से मैदानी इलाकों में एक बार फिर से ठंड बढ़ने लगी है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पालम क्षेत्र के आसपास का तापमान रविवार सुबह 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, भारत मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 15 से 18 जनवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे और शीतलहर चलने की भविष्यवाणी की है.

इन राज्यों में शीतलहर का दिखेगा ज्यादा असर
आईएमडी (IMD) के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों के अलावा पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस है. वहीं, चुरू (पश्चिम राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के घंटों के दौरान अलग-अलग या कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है.

अगले 5 दिनों तक नहीं मिलेगी कोहरे से राहत
आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान बिहार में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है. अगले 4 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर मध्य प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घने कोहरे की संभावना है. इसके अलावा अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़, अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तराखंड और राजस्थान और 16-18 जनवरी 2023 के दौरान उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः MCD Mayor Election: एमसीडी सदन में तोड़फोड़ को लेकर पार्षदों से होगी वसूली, भेजा जाएगा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को 2 साल की जेल, कोर्ट ने लगाई फटकार
दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को 2 साल की जेल, कोर्ट ने लगाई फटकार
ACP पर आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार को झटका, दिल्ली HC से नहीं मिली राहत
ACP पर आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार को झटका, दिल्ली HC से नहीं मिली राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget