एक्सप्लोरर

दिल्ली में 14 सालों में सितंबर महीने में सबसे कम तापमान, बारिश से गिरा तापमान

Delhi Weather: मौसम विभाग के पिछले 14 सालों के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार (19 सितंबर) का न्यूनतम तापमान 13 सितंबर को निर्धारित 21.4 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

Rainfall In Delhi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार (19 सितंबर) को शहर का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 14 वर्षों में सितंबर में सबसे कम तापमान है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पिछले 14 सालों के आंकड़ों को देखें तो गुरुवार का न्यूनतम तापमान 13 सितंबर को निर्धारित 21.4 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है. आंकड़ों से पता चलता है कि इसकी तुलना में, 2022 में इसी अवधि के लिए सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस था.

दिल्ली में इस सीजन में कितनी हुई बारिश

दिल्ली में जैसे-जैसे मानसून शहर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है, दिल्लीवासी अपने अंतिम कुछ दिनों का आनंद लेना जारी रख रहे हैं. आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस सीजन में अब तक 1,029.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 67 फीसदी अधिक है.

बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने दिन के दौरान बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है और कहा है कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत था. 

राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में बुधवार (18 सितंबर) को अच्छी बारिश हुई. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई लेकिन वहीं कई जगहों पर लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा.

दिल्ली में AQI का स्तर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 9 बजे 57 रीडिंग के साथ 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज किया गया. शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली के करोल बाग बिल्डिंग हादसे की दर्दनाक कहानी, रोजी-रोटी के लिए जूते-चप्पल बना रहे थे, तभी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
दिल्ली: रणहौला में पत्नी पर शक के चलते पति ने की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर, 2 साल की मासूम अनाथ
दिल्ली: रणहौला में पत्नी पर शक के चलते पति ने की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर, 2 साल की मासूम अनाथ
यूपी में BJP का ये फैसला अरविंद केजरीवाल को नहीं आया रास, वीडियो शेयर कर पूछा- शर्म आती है आपको?
यूपी में BJP का ये फैसला अरविंद केजरीवाल को नहीं आया रास, वीडियो शेयर कर पूछा- शर्म आती है आपको?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget